एक्सप्लोरर

CM योगी ने बांदा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण, 'वीरता प्रेरणा देती रहेगी'

CM Yogi Adityanath Banda Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी नेताओं से कहा कि वह जल्द बांदा आकर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.

Banda News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (28 नवंबर) को एक दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे. यहां उन्होंने बांदा मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया.  इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान योद्धा थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा उनकी वीरता और त्याग की याद दिलाती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां बीजेपी नेताओं से बातचीत के दौरान कहा कि बांदा में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि वे बहुत जल्द दोबारा बांदा जिले में आएंगे, साथ ही यहां कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे.

कौन हैं रानी दुर्गावती?
महान वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म 1524 में मंडला, मध्य प्रदेश में हुआ था. वे गोंडवाना साम्राज्य के राजा संग्राम शाह की पुत्रवधू थीं. रानी दुर्गावती ने अपने पति राजा दलपत शाह की मृत्यु के बाद राज्य की बागडोर संभाली और अपने शासनकाल में गोंड साम्राज्य को समृद्ध और शक्तिशाली बनाया.

मुगल सम्राट अकबर के सेनापति आसफ खान ने जब उनके राज्य पर हमला किया, तो रानी दुर्गावती ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी सेना का नेतृत्व किया. साल 1564 में हुए युद्ध में उन्होंने दुश्मनों को कड़ी टक्कर दी.

दुश्मन के सामने नहीं किया समर्पण
इस युद्ध के दौरान पराजय के कगार पर पहुंचने के बाद रानी दुर्गावती ने आत्मसमर्पण नहीं किया बल्कि दुश्मनों के सामने वीरगति की राह चुनी. ये देख दुश्मन भी हतप्रभ रह गए. उनकी कहानी शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो आज भी लोगों को प्रेरणा देती है.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में बन रही हाईटेक टाउनशिप, एयरपोर्ट होगा करीब, 30 नवंबर है लास्ट डेट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget