एक्सप्लोरर

विधानसभा में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- सिखों का कत्लेआम कराने वाले हमें ना सिखाएं

विधानसभा में संबोधन के दौरान सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है और सिखों का कत्लेआम कराने वाले हमें ना सिखाएं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। शीतकालीन सत्र का दूसरे दिन विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। बिजनौर की घटना पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि हमने प्रदेश के अंदर अच्छा माहौल बनाया और सीएए को लेकर विपक्ष ने हिंसा फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सदन में काली पट्टी बांधकर आना गलत है, ये सदन किसी विशेष पार्टी का नहीं है। सदन में प्रदर्शन करना सदन की अवमानना करने जैसा है।

संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम ने यह भी कहा कि अंबेडकर के नाम पर हमने राजनीति नहीं की और विपक्ष को इस बात का दर्द हो रहा है कि, कश्मीर में विकास कैसे हो रहा है। सीएम ने रामजन्म भूमि का जिक्र करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि पर शांतिपूर्ण फैसला आया और हमने कहीं कोई हिंसा नहीं होने दी।

विधानसभा में सीएम ने कहा कि लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है और सिखों का कत्लेआम कराने वाले हमें ना सिखाएं। न्यायालय की सुरक्षा के मसले पर सीएम ने कहा कि सरकार के पास पूरी कार्ययोजना है, इसे लेकर कार्य जारी है। योगी ने यह भी कहा कि बिजनौर जैसी घटना को सरकार रोकेगी और ऐसी वारदातें स्वीकार्य नहीं है।

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि विपक्ष के मित्र सच को स्वीकार करना सीखें। सच स्वीकार नहीं करने पर विपक्ष विरोध करता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ने पहले गुंडाराज को झेला है। हमने गुंडों-उपद्रवियों को कोई छूट नहीं दी। गुंडागर्दी करने वालों को सही जवाब देंगे। हम गुंडों को किसी तरह की मोहलत नहीं देंगे।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि कानून के दायरे में हर कोई अपनी बात रखे, अराजकता पैदा करने वाले अस्वीकार्य होंगे। सीएम ने कहा कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और प्रदेश के हर नागरिक की जिम्मेदारी सरकार की है। सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने सदन में विपक्ष के उतावलेपन का जवाब दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget