एक्सप्लोरर

UP Budget 2025-26: योगी सरकार 8 लाख करोड़ का पेश करेगी बजट, स्वास्थ्य-शिक्षा और किसानों पर खर्च करेगी सरकार

UP News: योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए करीब आठ लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है, वित्त विभाग ने बजट प्रस्तावों पर काम करना शुरू कर दिया है.

UP Budget 2025-26: उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए करीब आठ लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है. वित्त विभाग ने बजट प्रस्तावों पर काम करना शुरू कर दिया है. प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी के दूसरे सप्ताह में विधानसभा में पेश किए जाने का अनुमान है. योगी सरकार के इस बजट बड़ी परियोजनाओं को शामिल किए जाने की तैयारी है. 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 7,36,437.71 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया था. इसके बाद दो अनुपूरक बजट आ चुके हैं. सरकार जुलाई में 12,209.93 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट लाई थी. दिसंबर में 17,865.72 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट लाया गया था. दोनों अनुपूरक बजट मिलाकर चालू वित्तीय वर्ष का कुल बजट 7,66,513.36 करोड़ रुपये पहुंच गया है. सरकार इस बजट से बड़ा बजट आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पेश करेगी.

विकास परियोजना में 2.50 लाख करोड़ राशि होगी आवंटित
योगी सरकार के आगामी बजट में विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की जा सकती है. सरकार का विशेष ध्यान प्रदेश में सड़कों और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का जाल बिछाने के साथ ही प्रदेश का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर रहेगा. योगी सरकार ने दूसरे अनुपूरक बजट में ऊर्जा क्षेत्र के लिए मोटी रकम दी थी, नए बजट में भी नई परियोजनाओं और बिजली वितरण में सुधार के लिए बड़ा हिस्सा मिलने का अनुमान है. इस बजट में किसानों को राहत देने और कृषि क्षेत्र में नई योजनाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुधारने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य योजनाओं के लिए बड़ी धनराशि दी जाएगी.

योगी सरकार ने प्रदेश के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए 17 दिसंबर को विधानमंडल के दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया था. यह बजट कुल 17,865.72 करोड़ रुपये का था. इसमें 790.49 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव शामिल किए गए थे. अनुपूरक बजट मूल बजट (7,36,437.71 करोड़ रुपये) का 2.42 प्रतिशत है. इससे पहले जुलाई को भी सरकार 12,209.93 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ला चुकी है. दोनों अनुपूरक बजट मिलाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 का अब कुल बजट 7,66,513.36 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान, अधिकारी अलर्ट, उमड़ा जनसैलाब, सामने आईं भव्य तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget