एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तैयारी तेज की, एग्जाम सेंटर का शेड्यूल जारी

UP Board: ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा और 28 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरा कर लिया जाएगा.

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड ने 2025 की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है. इसके तहत केंद्रों का निर्धारण करने का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसमें तय मानक के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा और 28 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरा कर लिया जाएगा. परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की स्थापना संबंधी भौतिक संसाधन सुविधाओं की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रिंसिपल 25 सितंबर तक अपलोड करेंगे. 

डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति द्वारा रिमोट सेंसिंग में त्रुटिपूर्ण पाए गए विद्यालयों की त्रुटि रहित जियो लोकेशन विद्यालय के प्रांगण से एपीआई युक्त मोबाइल एप के माध्यम से 30 सितंबर तक अपलोड किए जाएंगे. यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई विद्यालयों के बारे में जानकारी का भौतिक सत्यापन डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति के माध्यम से 15 अक्टूबर तक कराया जाएगा.

विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट डीएम द्वारा डीआईओएस के माध्यम से ऑनलाइन वेबसाइट पर 20 अक्टूबर तक अपलोड की जाएगी.

2 नवंबर को अपलोड होगी सूची
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति द्वारा प्रमाणित और अपडेट कराई गई विद्यालयों की सूचना के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक करते हुए डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपद केंद्र निर्धारण समिति और परीक्षण के लिए बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर 2 नवंबर तक अपलोड किया जाएगा.

ऑनलाइन चयनित केंद्र निर्धारण सूची को डीआईओएस के द्वारा प्रधानाचार्यों के परीक्षण के लिए समाचार के माध्यम से विज्ञप्ति प्रकाशित कर आपत्तियों व शिकायतों से संबंधित प्रत्यावेदन को ऑनलाइन यूपी बोर्ड के पोर्टल पर 6 नवंबर तक प्राप्त किया जाएगा.

डीआईओएस द्वारा छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक से प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर निस्तारण करना और आपत्तियों के तार्किक औचित्यपूर्ण पाए जाने पर अंतिम कार्यवाही जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति की आख्या और संस्तुति सहित बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन 11 नवंबर तक अग्रसारित की जाएगी.

28 नवंबर तक पूरी हो जाएगी प्रक्रिया
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित जनपद केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदित विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची को वेबसाइट पर 15 नवंबर तक अपलोड किया जाएगा. ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की त्रुटि विसंगति और छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक के प्रतिवेदन आपत्तियों के निराकरण के बाद जनपद केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद वेबसाइट पर अपलोड प्रदर्शित किए गए केंद्रों के बारे में यदि कोई दोबारा आपत्ति हो तो प्रत्यावेदन और आपत्ति 20 नवंबर तक की जा सकती है.

जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद यूपी बोर्ड केंद्र निर्धारण समिति द्वारा परिषद की ईमेल आईडी पर निर्धारित तारीख तक आपत्तियों के परीक्षण के बाद उसका निराकरण करते हुए विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप प्रदान कर उसे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 28 नवंबर को अपलोड कर दिया जाएगा. 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की संवेदनशीलता और समयबद्धता के मद्देनजर यह शेड्यूल जारी किया गया है. 

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, उपमंदिर और परिसर निर्माण पर खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget