एक्सप्लोरर

Succes Story: रामपुर में 12वीं की परीक्षा में टॉप कर चित्रांश शंखधार ने बढ़ाया जिले का मान, बताई अपनी सक्सेस स्टोरी

UP Board Topper: उत्तर प्रदेश के रामपुर में 12वीं के छात्र चित्रांश शंखधार ने 88.80 फीसदी अंक लाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. चित्रांश आगे चलकर सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं.

UP Board 12th Result: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) में चित्रांश शंखधार (Chitransh Shankhdhar) ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा (UP Board Intermediate Exam) में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. चित्रांश ने 500 में से 444 अंक प्राप्त किए, जिनका प्रतिशत 88.80 होता है. चित्रांश रामपुर की मिलक तहसील (Tehsil Milak) के रहने वाले हैं. चित्रांश के अनुसार, वह रोजाना अपने हिसाब से पढ़ाई करते थे. उन्होंने बताया कि कितने घंटे पढ़ना है, यह तय नहीं था लेकिन जितना भी पढ़ते थे मन लगाकर पढ़ते थे, जिसके चलते उन्हें यह कामयाबी हासिल हुई.

चित्रांश को मिली कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है. चित्रांश के पिता विजय शर्मा उसके ही स्कूल में प्राइवेट टीचर हैं और मां पूनम शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकत्री है. चित्रांश के भाई-बहन भी अब उन्हें अपना आइडल मानते हैं. चित्रांश का कहना है कि वह मेहनत करके सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं ताकि देश की सेवा कर सकें. चित्रांश एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके माता-पिता उन्हें एक अच्छे ओहदे पर देखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Success Story: ठेला लगाने वाले के बेटे आकाश ने 10वीं में गोरखपुर किया टॉप, IAS बनकर एजुकेशन सिस्टम में सुधार का है सपना

बता दें कि यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट शनिवार (18) जून को घोषित किए गए. हाईस्कूल के पहले आए और इसके बाद इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित किए गए. 12वीं की परीक्षा में में 85.33 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. वहीं, हाईस्कूल का रिजल्ट 88.8 प्रतिशत रहा. कानपुर के प्रिंस पटेल 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप पर रहे. परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी परीक्षार्थियों को बधाई दी.

यह भी पढ़ें- Success Story: विनीत राजपूत बने लखीमपुर खीरी में 12वीं के टॉपर, IIT जाने के लिए कोटा में कर रहे तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget