एक्सप्लोरर

UP News: सपा विधायक शहजिल इस्लाम के विवादित बयान मामले की अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Bareilly News: बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान ने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी किया था.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाकर दिए गए कथित भड़काऊ बयान को लेकर बरेली जिले के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ दर्ज मामले की जांच अब पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) करेगी. पुलिस के एक शीर्ष के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

जल्द कार्रवाई करने के दिए गए है निर्देश
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सजवान ने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है. बरेली के बारादरी थाने में दर्ज उपरोक्त मामले में शहजिल इस्लाम के साथ सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव सक्सेना भी नामजद हैं. सजवान ने कहा कि थाना बारादरी पुलिस ने डेढ़ महीने में इस अतिसंवेदनशील मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई, इसलिए यह जांच यथाशीघ्र पूरी कर कार्रवाई करने के निर्देश के साथ अपराध शाखा को सौंप दी गई है.

Ayodhya News: अयोध्या रेलवे स्टेशन का काम जारी, मंदिर नुमा बनाया जा रहा बाहरी हिस्सा

मामला किया गया था दर्ज
उल्लेखनीय है कि भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम, सपा नेता संजीव कुमार सक्सेना और अन्य के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर बरेली के थाना बारादरी में धारा 504 (लोक शांति भंग करना), 506 (धमकी देना) और 153 ए (दंगा भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सीएम पर साधा था निशाना
अप्रैल महीने में बरेली में समाजवादी पार्टी से जीते हुए विधायकों के लिए आकाश पुरम में संजीव कुमार सक्सेना की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह में शहजिल इस्लाम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था, 'अगर उनके (योगी) मुंह से आवाज निकलेगी, तो हमारी (सपा) भी बंदूकों से धुआं नहीं बल्कि गोलियां निकलेंगी.' हालांकि, बाद में सफाई देते हुए उन्होंने एक समाचार चैनल पर अपने बयान को संपादित करने का आरोप लगाया.

सीएम को देंगे करारा जवाब
समारोह को संबोधित करते हुए, शहजिल इस्लाम ने कहा था, 'पहले (2017-2022 तक) हमारे कम विधायक थे तो सदन में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बहुत भला बुरा कहा, बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी सारे क्रिया कर्म कर दिए लेकिन अब हम लोगों की अच्छी संख्या है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो अब अगर योगी आदित्यनाथ अपशब्द कहेंगे तो हम लोग भी चुप बैठने वाले नहीं हैं. हम लोग करारा जवाब देंगे.'

यह भी पढ़ें-

UP Budget 2022: यूपी की 18वीं विधानसभा का बजट सत्र कल से होगा शुरू, सीएम योगी ने की सभी दलों से सहयोग की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget