एक्सप्लोरर

वाराणसी से ISI एजेंट राशिद गिरफ्तार, सेना के मूवमेंट की जानकारी भेजता था पाकिस्तान

यूपी एटीएस ने वाराणसी से ISI एजेंट राशिद को गिरफ्तार किया है। राशिद सेना के मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान के बैठे आईएसआई हैंडलर्स को भेजता था। वो दो बार पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग भी ले चुका है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना इंटेलिजेंस की मदद से एटीएस ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एजेंट सैन्य ठिकानों की फोटो खींचकर पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के लोगों को भेज रहा था। वो सेना के साथ सीआरपीएफ के ठिकानों की भी रेकी कर चुका था। इतना ही नहीं, वो दो बार पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग भी ले चुका है। गिरफ्तार आईएसआई एजेंट का नाम राशिद अहमद बताया जा रहा है, जो चंदौली के मुगलसराय का रहने वाला है। राशिद पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर के सीधे संपर्क में था।

जानकारी के मुताबिक, 23 साल का राशिद पुत्र इदरीस अहमद वाराणसी में बीएचयू के छित्तूपुर में रहकर इस काम को अंजाम दे रहा था। वो वाराणसी में पोस्टर और बैनर लगाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि साल 2018 में राशिद कराची गया था, जहां उसकी मौसी रहती है। इसके बाद ही वो आईएसआई के संपर्क में आया। वो साल 2019 से लगातार देश के महत्वपूर्ण जगहों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर्स को भेजता आ रहा था। यूपी एटीएस ने राशिद के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसी फोन से वो सैन्य और चंदौली में सीआरपीएफ के ठिकानों की फोटो खींचता था और उसे पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के लोगों को भेजता था।

एटीएस के मुताबिक, साल 2018 में जब राशिद कराची गया था, तब वो आईएसआई के संपर्क में आया। एटीएस ने बताया कि आईएसआई ने राशिद से दो भारतीय खरीदने को कहा और उसका ओटीपी मांगा। इसके बाद ओटीपी लेकर पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर्स में उस नंबर पर व्हाट्सएप एक्टिवेट किया। उन्होंने राशिद को सिम कोर्ड तोड़ने का भी हुक्क दिया। एटीएस ने बताया कि आईएसआई हैंडलर्स अब उसी भारतीय सिमकार्ड का इस्तेमाल कर अपना एजेंडा चला रहे हैं। भारतीय नंबर पर बनाए गए व्हाट्सएप अकाउंट पर कई भारतीय लोगों को जोड़कर वो इसमें भड़काऊ सामग्री भेजते हैं। इस व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े लोग इसे भारतीय नंबर समझते हैं, बल्कि ये आपरेट पाकिस्तान से होता है। राशिद को इसके एवज में पाकिस्तान से पैसा और महंगे गिफ्ट भी मिलते थे। वो लंबे वक्ते से इस काम में लिप्त था। यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर उसपर केस दर्ज कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

अब उर्दू में नहीं लिखे दिखेंगे उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों के नाम, संस्कृत ने ली जगह Uttar Pradesh LIVE News Updates : राम मंदिर पर VHP की बैठक आज समेत पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget