एक्सप्लोरर

UP News: यूपी विधानसभा के ऊपर कई मिनटों तक मंडराता रहा सेना का हेलीकॉप्टर, लोगों की बढ़ गईं धड़कनें, जानें- पूरा माजरा

Lucknow News: लखनऊ में विधानसभा, लोक भवन, बापू भवन और योजना भवन जैसी कुछ जगहें हैं, जहां पर सुरक्षा रहती है और ड्रोन उड़ने की मनाही है. ऐसी में सेना का हेलीकॉप्टर उड़ता देख लोग हैरान हो गए.

UP Assembly: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार को दोपहर विधानसभा के ऊपर सेना का हेलीकॉप्टर फ्लाइंग जोन में दिखने पर हड़कंप मच गया. इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, सड़क पर गाड़ियां थम गईं. वहीं विधानसभा की छत पर कुछ सेना के अफसर भी दिखाई दिए. यह हेलीकॉप्टर तकरीबन 15 मिनट तक विधानसभा के करीब रहा और फिर बीजेपी (BJP) कार्यालय की तरफ से उड़ान भरते हुए निकल गया.

इस दौरान आस-पास खड़े लोगों की धड़कनें बढ़ गईं. इस तरीके से विधानसभा के पास हेलीकॉप्टर किसी ने नहीं देखा था. ऐसे में यह दृश्य लोगों को अचंभित करने वाला था. लखनऊ में विधानसभा, लोक भवन, बापू भवन, एनेक्सी और योजना भवन जैसी कुछ जगहें हैं, जहां पर सुरक्षा रहती है और ड्रोन तक उड़ने की मनाही है. ऐसी स्थिति में हेलीकॉप्टर उड़ता देख लोग स्थिति को समझ नहीं पाए कि ये कैसे हो रहा है. यहां से आधे किलोमीटर की दूरी पर ही मुख्यमंत्री आवास की है, जहां परिंदे भी पर नहीं मार सकते हैं. ऐसे में हेलीकॉप्टर उड़ता देख लोग हैरान हो गए.

लोक भवन की भी होगी मॉक ड्रिल

कौतूहल के बीच थोड़ी देर में लोगों को इस बात का पता चल गया कि विधानसभा की सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल हो रही है. इसके साथ ही बुधवार को विधानसभा के सामने स्थित लोक भवन में भी शाम 4:00 बजे एनएसजी के कमांडो मॉक ड्रिल करेंगे. देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ यूपी की राजधानी लखनऊ की सुरक्षा को लेकर के केंद्र सरकार काफी गंभीर रहती है और इसी वजह से एनएसजी की ओर से ये मॉक ड्रिल हो रही है.

एनएसजी के अधिकारियों ने दी थी मॉक ड्रिल की जानकारी

आतंकी हमले से निपटने के लिए फूल प्रूफ प्लान को लेकर मंगलवार को विधानसभा की मॉक ड्रिल की गई. बुधवार को लोक भवन में मॉक ड्रिल होगी. एनएसजी के सीनियर अधिकारियों ने यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात कर मॉक ड्रिल की जानकारी दी थी. यूपी के कई शहरों, जिसमें- लखनऊ, अयोध्या और बनारस को लेकर के पूर्व में भी कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं, ऐसे में इस तरीके की मॉक ड्रिल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- UP News: लखनऊ में अलकायदा के संदिग्ध आतंकी मिन्हाज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NIA ने घर पर लगाया कुर्की का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget