एक्सप्लोरर

यूपी के 185 CHC में मिलेगा दांतों का हाईटेक इलाज, 52 जिलों में लगेगी डेंटल चेयर

UP News: आगरा व अमरोहा में छह-छह डेंटल चेयर लगेंगी. बदायूँ, बरेली, बुलन्दशहर, अलीगढ़, भदोही, बलिया, कानपुर नगर व सम्भल में चार-चार डेंटल चेयर लगाई जाएंगी.

उत्तर प्रदेश के 185 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दांतों का और बेहतर इलाज मिलेगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस डेंटल चेयर प्रदेश के 52 जिलों के 185 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई जाएंगी. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दांतों का अच्छा इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि डेंटल चेयर उपलब्ध कराने के लिए 5.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है. एक डेंटल चेयर की लागत लगभग 2.80 लाख रुपये है.

आगरा व अमरोहा में छह-छह डेंटल चेयर लगेंगी. बदायूँ, बरेली, बुलन्दशहर, अलीगढ़, भदोही, बलिया, कानपुर नगर व सम्भल में चार-चार डेंटल चेयर लगाई जाएंगी. अयोध्या में 11, आजमगढ़ में आठ,  बन्दा में दो, बस्ती में तीन, बहराइच में पांच, बिजनौर में पांच, गोण्डा में चार, जौनपुर में 11, कन्नौज में पांच, कानपुर देहात में सात व कौशाम्बी में तीन डेंटल चेयर लगाई जाएंगी.

चन्दौली, देवरिया, इटावा, मुजफ्‌फर नगर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, रायबरेली, झांसी में दो-दो, मेरठ में 10, प्रतापगढ़ में पांच, प्रयागराज में आठ, सीतापुर में 11, सुल्तानपुर, शामली, मिर्जापुर व उन्नाव में तीन-तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डेन्टल चेयर उपलब्ध करायी जाएंगी. ललितपुर, महराजगंज, मऊ, अमेठी, चित्रकूट, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, औरैया, कासगंज, सहारनपुर, शाहजहाँपुर, बागपत, मुरादाबाद व श्रावस्ती में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेन्टल चेयर लगाई जाएंगी.

131 प्रकार के चिकित्सकीय उपकरणों की स्थापना की जा चुकी है

डिप्टी सीएम ने बताया कि लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पठन-पाठन एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं. चिकित्सकीय उपकरणों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित बजट 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. अब तक 131 प्रकार के चिकित्सकीय उपकरणों की स्थापना की जा चुकी है. 51 प्रकार के चिकित्सकीय उपकरणों की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है. बाकी 41 उपकरणों को क्रय किये जाने के लिए अनुमोदन प्रदान करते हुए अतिशीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिये गये है.

20 प्रतिशत चिकित्सकीय उपकरण जल्द ही स्थापित किए जाएंगे

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि संजय गाँधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने बेहतर इलाज व मेडिकल की पढ़ाई उपकरणों से लैस किया जा रहा है. इसके लिए 100 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है. संस्थान में 80 प्रतिशत चिकित्सकीय उपकरणों को क्रय कर स्थापित किया जा चुका है. बाकी 20 प्रतिशत चिकित्सकीय उपकरण जल्द ही स्थापित किए जाएंगे. इसके निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं.

30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

यहां के एपेक्स ट्रॉमा सेन्टर में उपकरण व इलाज के लिए 30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है. एपेक्स ट्रामा सेन्टर में कुल 46 प्रकार के उच्च स्तरीय चिकित्सकीय उपकरणों को स्थापित किये जाने के क्रम में 40 प्रकार के चिकित्सकीय उपकरणों की स्थापना की जा चुकी है. बाकी छह उपकरणों को क्रय किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'
राम मंदिर मामला: विष्णु दास महाराज का केजरीवाल पर हमला, 'क्या आप सुप्रीम कोर्ट हैं जो फांसी...'

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget