एक्सप्लोरर

UP Politics: उन्नाव में परिवहन मंत्री मंत्री दयाशंकर सिंह ने विकास योजनाओं पर जताई नाराजगी, दी ये चेतावनी

Unnao Proposal Passed :अतीक अहमद की सजा पर परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार का काम यही है. प्रभावी ढंग से पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाना. जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, सबको सजा हो रही है.

Unnao News: खबर उन्नाव से है, जहां जिला योजना समिति की बैठक जनपद के प्रभारी मंत्री व यूपी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh Dayashankar Singh ) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह (Sakun Singh), सदर विधायक पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta) , विधायक अनिल सिंह (Anita Singh) समेत अन्य विधायक मौजूद रहे. वहीं बैठक के पहले परिवहन मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीएम अपूर्वा दुबे (Apporva Dubey) और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना (Siddhatrh Shankar Meena) ने उनका बुके देकर स्वागत किया. 

4.93 अरब के विकास कार्यों के प्रस्ताव परित
इस दौरान जिला योजना समिति की बैठक में विभागों की तरफ से 4.93 अरब के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए गए, जिन्हें सदन से पास कर शासन के पास भेजने की प्रक्रिया पर मुहर लगाई गई. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. विकास कार्यों में शिथिलता मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी.  

प्रियंका गांधी के बयान पर मंत्री ने दिया ये जवाब
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी के पीएम को कायर बताने वाले बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी-20 का नेतृत्व कर रहे हैं. दुनिया उनको अपना नेता मान रही है. वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, सबसे ताकतवर नेता हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब समाप्त हो रही है. उत्तर प्रदेश में उनका गढ़ था, जहां उनके नाना-नानी, दादा-दादी सभी एमएलए एमपी रहे, अब उसी यूपी को छोड़कर उन्हें केरल भागना पड़ गया. ये लोग न्यायालय के निर्णय से बौखलए हुए हैं.

योगी सरकार में अपराधियों को हो रही सजा
अतीक अहमद की सजा पर परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार का काम यही है. प्रभावी ढंग से पैरवी करके ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना. उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, केवल अतीक अहमद ही नहीं, जितने भी इस तरह के माफिया हैं, इस तरह के गलत लोग हैं, सबको सजा हो रही है. उन्होंने कहा कि कानून का काम है, उन्हें सजा दिलाना. हमारे अधिकारियों का काम है, उनकी के लिए पैरवी करना. अब ईमानदारी के साथ पैरवी हो रही है. इसलिए इनकी सजा हुई. सरकार ने सही तथ्यों को न्यायालय तक पहुंचाने का काम किया.

राहुल गांधी ने संसद में फाड़ा था प्रस्ताव
राहुल गांधी के साथ विपक्ष के एकजुट होने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी कि जो सदस्यता रद्द हुई है, वह उनकी ही देन है. उन्होंने ही संसद के अंदर इस प्रस्ताव को फाड़ा था. मंत्री ने कहा कि पहले भी जनप्रतिनिधियों को सजा होती थी. उनकी सदस्यता समाप्त हो जाती थी, लेकिन उनको एक अवसर मिलता था उच्च न्यायालय में जा कर अपनी बात रखते थे. न्यायालय भी उनके केस को कंसीडर करता था. सदस्यता रद्द नहीं होती थी, लेकिन संसद के अंदर मीडिया के सामने राहुल गांधी ने विधेयक को फाड़ा था. जिसे सजा दिलाने के लिए यह विधेयक लाए थे, आज उसके कारण जो कानून बना वह कानून सबके लिए बना. उसके तहत इनको भी सजा हुई. उन्होंने कहा कि विपक्ष गलत कहता है, क्योंकि विपक्ष को पता है यह कानून किसने बनाया और कब बनाया. प्रशासन और न्यायालय कानून का पालन कराने के लिए हैं. कानून का पालन हुआ, उन्होंने जो गलती की, उसकी सजा मिली.

यह भी पढ़ेंः Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद को सजा के बाद केशव प्रसाद मौर्य गदगद, कहा- 'कोई अपराधी कानून से बड़ा नहीं'

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget