एक्सप्लोरर

उन्नाव: चाय बनाते वक्त सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 15 लोग झुलसे, 4 की हालत गंभीर

यूपी के उन्नाव में चाय बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से घर जल गया और 15 लोग झुलस गए जिनमें 8 बच्चे हैं.

उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चाय बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया. किसी तरह ग्रामीणों ने घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया.

लिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया. आग में झुलसे 15 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है जिनमें 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. 2 लोगों को बेहद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है. हादसे की जानकारी के बाद डीएम रविंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने आग से झुलसे लोगों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए.

15 लोग झुलस गए हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन सलेमपुर गांव में हुआ. यहां रहने वाले मनोज सोनकर के घर में चाय बनाते समय अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से घर जल गया और 15 लोग झुलस गए जिनमें 8 बच्चे हैं. सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं जिन्होंने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया था. पीड़ित परिवार ने बताया कि 6 दिसंबर को शादी थी, कल विदाई होकर आई थी, सब लोग चाय पीने के लिए बैठे हुए थे, तभी हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें:

रायबरेली: अलाव सेकते वक्त आग में पटाखे डालने से हुआ विस्फोट, बुरी तरह झुलसे चार बच्चे

बागपत: किसान की गोली मारकर हत्‍या, कुख्यात धर्मेंद्र किरठल और साथियों पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget