एक्सप्लोरर

UP Encounter: स्वाट टीम और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार 

Unnao Encounter: उन्नाव (Unnao) में स्वाट टीम (SWAT Team) और डीजल लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ (Encounter) हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन लुटेरे घायल हुए हैं. 

Encounter in Unnao: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले में रविवार तड़के स्वाट टीम (SWAT Team) और डीजल लुटेरे गैंग के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई. मुठभेड़ के दौरान 3 लूटेरों को गोली लगी है. देर रात स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे पर डीजल लुटेरों का गैंग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. जिसके बाद स्वाट टीम अचलगंज, गंगाघाट कोतवाली की जाजमऊ चौकी पुलिस (Police) मौके पर पहुंची. पुलिस के आने की भनक लगते ही लुटेरे इनोवा कार से भागने लगे. 

लुटेरों ने की फायरिंग 
कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद त्रिभुवन खेड़ा के पास पुलिस ने लुटेरों की इनोवा को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस से घिरा देखकर लुटेरों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें इनोवा सवार तीनों लुटेरों को गोली लग गई. जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. पुलिस ने तीनों के कब्जे से असलहे बरामद किए हैं. इनोवा गाड़ी से 8 जरीकेन डीजल भी बरामद हुआ है.

पुलिस को मिली सूचना 
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर डीजल चोरी करने वालों का गैंग सक्रिय है. जिनकी तलाश जिले की स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस लगातार कर रही थी. देर रात स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे पर डीजल लुटेरों का एक गैंग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. स्वाट टीम प्रभारी गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अरविंद सिंह, प्रभारी निरीक्षक अचलगंज राघवन सिंह, चौकी इंचार्ज जाजमऊ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने की जवाबी फायरिंग 
पुलिस के आने की सूचना मिलते ही इनोवा सवार डीजल लुटेरे भागने लगे. कई किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने लुटेरों को त्रिभुवन खेड़ा के पास चारों तरफ से घेर लिया. खुद को घिरता देखकर इनोवा सवार लुटेरो ने कार के अंदर से ही पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई जिसमें सभी लुटेरे घायल हो गए. एक लुटेरे की कमर में भी गोली लगी है. घायल होने के बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया. 

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस ने घायल लुटेरों से पूछताछ कि तो लुटेरों ने अपना नाम जाजमऊ निवासी सोहेल, सानू, शेरा बताया. मुठभेड़ में घायल लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने लुटेरों की कार और 8 जरीकेन डीजल भी बरामद किया है.

मिल रही थी शिकायत 
मुठभेड़ की जानकारी होने पर उन्नाव एसपी अविनाश पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. एसपी ने बताया कि व्यापारियों की तरफ से लगातार इस गैंग को लेकर शिकायत मिल रही थी. मुखबिर के जरिए सूचना मिलने के बाद हमारी टीम ने इन्हें घेर लिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में सभी तीनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है. जबकि, एक बदमाश की कमर में भी गोली लगी है. तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें:  

Meerut Murder: बीती रात लापता हुए 2 बच्चों की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Locked Toilet: बस अड्डे पर महिला शौचालय पर लगा ताला, अधिकारियों ने दी ये दलील

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget