एक्सप्लोरर

जालौन: प्रवासी श्रमिकों से भरी डीसीएम पर अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर...2 की मौत...14 गंभीर

यूपी के जालौन में प्रवासी मजदूरों के साथ फिर हादसा हुआ है। यहां मजदूरों से भरी डीसीएम दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें दो की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है

जालौन, एबीपी गंगा। जालौन में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डीसीएम में कुल 46 प्रवासी मजदूर सवार थे. सभी मुंबई से अपने गृह जनपद जा रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया है.

आपको बता दें कि घटना जालौन के एट थाना क्षेत्र के NH-27 पर स्थित ग्राम गिरथान के पास की है. जहां पर 46 प्रवासी मजदूर मुंबई से जौनपुर के लिय निकले थे. सफर को दौरान जब मजदूरों से भरी डीसीएम ग्राम गिरथान के पास पहुंची तो डीसीएम में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम हाइवे से गड्ढ में चली गयी। डीसीएम सवार एक महिला व एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि 14 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल मजदुरों को एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया. जहां पर सभी मजदूरों का इलाज किया जा रहा है. ये सभी मजदूर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों प्रयागराज, बनारस, भदोही, बस्ती, जौनपुर जैसे शहरों के रहने वाले थे. वहीं पुलिस के द्वारा मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget