एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उधमसिंह नगर में बारिश को देखते हुए 11 सितंबर को स्कूलों की रहेगी छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

Udham Singh Nagar School Closed: उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं. जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार आंगनबाड़ी सहित कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे.

Udham Singh Nagar Rain Update: उत्तराखंड में तेज बारिश का कहर जारी है और भारी बारिश को देखते हुए उधमसिंह नगर जिले में कल सोमवार (11 सितंबर) को स्कूलों में छुट्टी रहेगी. जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं. जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार आंगनबाड़ी सहित कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. वहीं मौसम विभाग ने भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि जनपद ऊधम सिंह नगर में 9 सितंबर की रात से लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 10 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 11 सिंतबर को जनपद उधम सिंह नगर में कहीं-कही गर्जन के साथ भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली चमकने तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है. अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतवानी को देखते हुए 11 सितंबर सोमवार को  ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया जाता है.


Uttarakhand News: उधमसिंह नगर में बारिश को देखते हुए 11 सितंबर को स्कूलों की रहेगी छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

 

इसके साथ ही इस आदेश में कहा गया है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ऊधम सिंह नगर के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेंगें.

वहीं उत्तराखंड के चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क मूसलाधार बारिश के कारण करीब आधा दर्जन स्थानों पर हुए भूस्खलन की वजह से पिछले 10 घंटे से बंद रहा. सड़क बंद होने के कारण उस पर यातायात ठप हो गया है और सैकड़ों यात्री और वाहन जगह-जगह फंसे रहे. इसके साथ ही मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के चलते जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने सोमवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: 'राहुल और प्रियंका का सम्मान करता हूं', लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में वापसी करेंगे इमरान मसूद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget