एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर से दंपति का अपहरण करने वाले तीन गिरफ्तार, जानें- क्यों किया था किडनैप?

Udham Singh Nagar Kidnapping: घायल रिजवान ने पुलिस को बताया कि वह केलाखेड़ा का रहने वाला है. उसने युवती इलमा से दूसरा निकाह किया था. उसके परिजन खुश नहीं थे. ऐसे में उसके परिजनों ने हमें अगवा किया था.

Udham Singh Nagar Crime: पंतनगर थाने के सिडकुल चौकी क्षेत्र में एक होटल (Hotel) के बाहर से युवक और युवती का अपहरण (Kidnap) कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार और एक कार भी बरामद की गई है. तीनों आरोपियों को पुलिस (Police) ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

होटल के बाहर से किया था अपहरण
एसएसपी ऑफिस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आठ अप्रैल को नैनीताल रोड स्थित एक होटल के बाहर सड़क से युवक और युवती के अपहरण की सूचना मिली थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तीन आरोपी सफेद हुंडई कार से आए. उन्होंने महिंद्रा थार में बैठे युवक और युवती के साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों को जबरन अपनी गाड़ी में डाल कर हल्द्वानी की ओर ले गए. इसके बाद पुलिस की टीम ने जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अगवा हुए युवक को कुछ लोगों ने नारायण अस्पताल में भर्ती कराया है. यह सूचना मिलते ही पुलिस सीधे नारायण अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की. 

निकाह से खुश नहीं थे परिजन
घायल ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रिजवान है. वह केलाखेड़ा का रहने वाला है. रिजवान ने बताया कि उसने युवती इलमा से दूसरा निकाह किया था. इसको लेकर इलमा के परिजन खुश नहीं थे. ऐसे में इलमा के चाचा शाकिर, चचेरे भाई रेहान और बुआ के बेटे महबूब ने उसका और इलमा का अपहरण कर लिया. इसके बाद वे उन्हें जंगल की ओर ले गए. तीनों आरोपियों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर सड़क किनारे छोड़ दिया. उन्हें राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया.

आरोपी से हथियार भी बरामद 
इस मामले में रिजवान के भाई मोहम्मद रेहान ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महबूब खान को हुंडई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही आरोपी की निशानदेही पर धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया. जबकि, शाकिर और रेहान को छतरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें :Uttarakhand में मजार जिहाद पर सियासत, कांग्रेस बोली- 2024 से पहले BJP की पुष्टिकरण पॉलिटिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget