एक्सप्लोरर

सीएम धामी के दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे, गृह जनपद में भव्य स्वागत, जेसीबी से पुष्प वर्षा

Uttarakhand News: सीएम धामी के दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोड शो किया. लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. 

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड की धामी सरकार दूसरे कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया जा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृहजनपद में भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान सीएम धामी ने एक रोड़ शो किया, जहां उनका जगह जगह पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया. इसके उपरांत गांधी पर आयोजित आशा कार्यकत्री सम्मेलन में पहुंचकर उनको सम्बोधित किया. धामी सरकार 2.0 के तीन साल पूरे होने पर उधम सिंह नगर जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के नवनिर्मित वेंडिंग जोन का फीता काटकर शुभारंभ किया. 

जेसीबी मशीन से हुई पुष्प वर्षा

सीएम धामी काशीपुर रोड़ स्थित मंडी पहुंचे जहां से एक विशाल रोड़ शो निकाला गया, जिसका जगह जगह पर लोगों ने स्वागत किया. इस दौरान कुछ स्थानों पर युवाओं ने जेसीबी मशीन वॉकेट में खड़े होकर सीएम पर पुष्प वर्षा की, जबकि सिख समुदाय के लोगों ने सीएम धामी पर फूलों की वर्षा करने के बाद तलवार भेंट की. 

रोड़ शो जब गांधी पार्क के गेट पर पहुंचा तो वहां पर यूसीसी लागू करने के लिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने सीएम धामी पर पुष्प वर्षा कर आभार व्यक्त किया. इसके उपरांत सीएम धामी ने गांधी पार्क में आयोजित आशा कार्यकत्री सम्मेलन को संबोधित किया, सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सीएम धामी आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.

अगले दो वर्षों में प्रदेश में विकास गति को किया जाएगा तेज- सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्ष में युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आए, जिससे कि प्राइवेट नौकरी जनरेट हो इसके लिए भी सरकार लगातार कार्य कर रही है. सीएम धामी ने कहा कि, अगले दो वर्षों में प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जाएगा. ताकि प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और प्रदेश विकास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करें.

76 दुकान वाले वेंडिंग जोन का शुभारंभ

जी 20 सम्मेलन के दौरान रुद्रपुर में 100 से अधिक दुकानों को तोड़ा गया था. अब उन दुकानदारों को प्रथम चरण में 76 दुकान आवंटित करने के लिए बनाईं गई है. सीएम धामी ने रुद्रपुर दौरे के दौरान विधिवत फीता काटकर शुभारंभ कर कुछ दुकानदारों को चाभी सौंपते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है, इसलिए प्रथम चरण में 76 दुकानों का आवंटन किया जा रहा हैं. भविष्य में अन्य स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाकर अन्य छोटे व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जाएगी. इस दौरान व्यापारियों ने सीएम धामी को फूल की माला पहनाकर कर आभार व्यक्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget