एक्सप्लोरर

Turkey Earthquake: तुर्किए के भयानक भूकंप में उत्तराखंड के युवक की मौत, होटल के मलबे में मिला शव

Uttarakhand News: भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि होटल के मलबे में एक भारतीय नागरिक का शव मिला है, जिसकी पहचान उत्तराखंड के विजय कुमार के रूप में की गई है.

Uttarakhand News: तुर्की (Turkiye) में आए विनाशकारी भूकंप ने अब तक हजारों लोगों की जान ले ली है. वहीं एक बुरी खबर यह भी है कि मरने वालों की संख्या में एक शख्स भारतीय भी है, जो कि उत्तराखंड (Uttarakhand)  का रहने वाला है. दरअसल, उत्तराखंड के रहने वाले विजय कुमार (Vijay Kumar) पिछले महीने अपने बिजनेस के सिलसिले में तुर्की गए थे, जिसके बाद इस विनाशकारी भूकंप की चपेट में उत्तराखंड के विजय कुमार भी आ गए. इस मौत की जानकारी भारतीय दूतावास ने दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि होटल के मलबे में एक भारतीय नागरिक का शव मिला है, जिसकी पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है.

भारतीय दूतावास अंकारा ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार का पार्थिव शरीर मिला है, जिसका शव एक होटल के मलबे के बीच में दबा मिला. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना, हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं. 

कोटद्वार का रहने वाला है विजय कुमार
बता दें कि विजय कुमार पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) जिले के कोटद्वार (Kotdwar) का रहने वाले हैं. विजय की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. आस-पड़ोस के लोग विजय के परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. वहीं विजय की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

विजय कुमार के परिवार वालों ने बताया कि भूकंप आने के बाद विजय से संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से विदेश मंत्रालय और तुर्किये में भारतीय दूतावास तक उसे ढूंढने की गुहार लगाई. विजय के बड़े भाई अरुण के मुताबिक विजय बेंगलुरु के ऑक्सी प्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में नौकरी करता था और 22 फरवरी को कंपनी के किसी काम से तुर्किये गया था. 

यह भी पढ़ें:-

'भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम'- मौलाना मदनी का दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget