एक्सप्लोरर

Top Ten News कोरोना वायरस के बढ़ते मामले..समेत पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

कोरोना वायरस के कहर के बीच यूपी-उत्तराखंड में तमाम सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इन सबके अलावा आज होलिका दहन है। पढ़िये 9 मार्च की दस बड़ी खबरें

  1. यस बैंक के संस्‍थापक राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह लंदन जाने के लिए फ्लाइट लेने वाली थी। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है जिसकी वजह ये यह कार्रवाई की गई। यस बैंक संकट को लेकर जांच जारी है और राणा कपूर फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। सीबीआई ने भी देश के इस पांचवें सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक में हुई अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मुंबई की एक कोर्ट ने रविवार को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने निजी बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ कपूर को पीएमएलए के तहत रविवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार किया क्योंकि वह कथित तौर पर जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।
  2. कोरोना के कहर के कारण शेयर बाजार उबरने की चेष्टा ही कर रहा था कि अचानक सामने आए यस बैंक संकट ने पिछले हफ्ते दलाल स्ट्रीट को लहूलुहान कर दिया। घरेलू शेयर बाजार पर इस हफ्ते भी कोरोनावायरस और यस बैंक के संकट से जुड़े घटनाक्रमों का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, हफ्ते के दौरान जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और विदेशी बाजार से मिलने वाले संकेतों से भारतीय शेयर बाजार को दिशा मिलेगी। डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुखों पर बाजार की नजर होगी। इस सप्ताह होली के त्योहार की छुट्टी होने के कारण इस हफ्ते के दौरान सिर्फ चार दिन ही कारोबार होगा। हफ्ते की शुरुआत में आज बाजार पर यस बैंक को संकट से उबारने के लिए किए गए उपायों का असर बाजार पर देखने को मिलेगा।
  3. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मीटिंग करेंगे। दोपहर 1 बजे ये बैठक संभावित है। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली सरकार COVID-19 को लेकर बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक की थी। बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी तक कोरोना के 3 मामले सामने आए हैं और एक केस संदिग्ध है।
  4. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISKP( इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस) आतंकी संगठन के दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। ये आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है। दोनों को रविवार सुबह जामिया नगर, ओखला से हिरासत में लिया है। संदिग्ध आतंकियों के नाम जहान ज़ैब सामी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग है। ये दोनों संदिग्ध आतंकी अफगानिस्तान में बैठे ISKP टेरर ग्रुप के आतंकियों के सम्पर्क में थे। और दिल्ली में सीएए के विरोध में लोगों को भड़का कर आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक इनके पास से जिहादी मेटेरियल भी बरामद हुआ है। इन लोगों के टारगेट पर यूथ था जिन्हें यह सीएए के खिलाफ भड़का रहे थे और किसी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार कर रहे थे
  5. तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम आज सुबह 2.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच लखनऊ और तीसरा मैच कोलकाता में खेला जाएगा।
  6. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएए का पिछले साल दिसंबर में विरोध करने के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों से क्षति की वसूली के लिये पोस्टर लगाने की राज्य सरकार की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर रविवार को सुनवाई पूरी कर ली और आज इस पर फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले की सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने कहा कि 9 मार्च को दोपहर 2 बजे आदेश सुनाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दलील दी कि कोर्ट को इस तरह के मामले में जनहित याचिका की तरह हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट को ऐसे कृत्य का स्वतः संज्ञान नहीं लेना चाहिए जो ऐसे लोगों द्वारा किए गए हैं जिन्होंने सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।
  7. आईपीएस अफसर वैभव कृष्णा की शिकायत के मामले में आईपीएस अजयपाल शर्मा के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया। एसआईटी जांच में दोषी पाए गए हैं अजयपाल शर्मा। मामला लखनऊ के हज़रतगंज थाने में एसआईटी की तरफ से दर्ज कराया गया है। वैभव कृष्णा ने 5 आईपीएस अधिकारियों के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत दी थी। उसके बाद हुई जांच में 2 अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है वहीं अन्य 2 के ख़िलाफ़ विजिलेंस जांच करेगी। वैभव कृष्णा का कथित वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया था। गौतमबुद्ध नगर में तैनात रहे आईपीएस अफसर वैभव कृष्णा की शिकायत के बाद शुरू हुई थी एसआईटी जांच। एसआईटी जांच की रिपोर्ट के बाद गृह विभाग की संस्तुति पर कार्रवाई के आदेश हुए हैं।
  8. मान्यताओं के मुताबिक होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को किया जाता है और मुहूर्त में भद्रा न हो। पूर्णिमा रात 11.26 बजे तक रहेगी। इसलिए होलिका दहन गोधूलि से रात 11.26 बजे तक कभी भी किया जा सकेगा। इसके अगले दिन यानी 10 मार्च को रंग खेलकर होली मनाई जाएगी।
  9. कोरोना वायरस अब तेजी से अपने पैर पसारता दिख रहा है, दिल्ली सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई हिस्से इसकी चपेट में आ गए हैं, अब आगरा में भी कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार आगरा में एक और कोरोना का नया मामला सामने आया है, यहां पर एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्‍थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आगरा में अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या सात हो गई है, वहीं अभी तक किए गए 23 सैंपलों की जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, वहीं 22 अन्य सैंपल भी टेस्ट के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
  10. कोरोना वायरस को लेकर उत्तराखंड अलर्ट मोड पर है। सरकार ने अपने कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उत्तराखंड में होने वाले दो बड़े समिट भी मुख्यमंत्री ने रद्द कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सचिव को कड़ी निगरानी रखने के आदेश भी दिए। इसके अलावा सीएम ने अस्पतालों और सामुदायिक केंद्रों पर विशेष सफाई व्यवस्था बनाये रखने को कहा है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget