एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

पीएम मोदी आज वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

1.

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले मोदी सुबह 9.30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक' में काशी बीजेपी के बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद लगभग सुबह 11 बजे मोदी नगर देवता काल भैरव के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11.30 बजे कचहरी में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम के नामांकन कार्यक्रम में बीजेपी और एनडीए के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

2.

यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा की उम्मीदवार डिम्पल यादव रोड शो करेंगी। रोड शो सुबह 10.30 बजे शुरु होगा। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

3.

यूपी की मिर्जापुर लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस पार्टी के मिर्जापुर से उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

4.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। बघेल हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के बरसंडा-शुक्ल बाजार पहुंचेंगे। सिंह ने बताया कि बघेल बरसंडा में जनसभा करने के बाद ब्लॉक बल्दीराय के तिरहुत में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है।

5.

बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को यूपी के हमीरपुर और जालौन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

6.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह मध्य प्रदेश के सीधी और जबलपुर में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मुंबई में जनसभा करेंगे।

7.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह बिहार के समस्तीपुर, ओडिशा का बालासोर और महाराष्ट्र के अहमदनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे

8.

पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन भरने से पहले एक भव्य रोड शो करेंगे। यह रोड शो सुबह 9.30 बजे मिलर हाईस्कूल, वीरचन्द पटेल पथ से शुरु होगा। यह रोड शो इनकम टैक्स गोलम्बर, डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलम्बर होते हुए श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल पहुँचेगा जहां रविशंकर प्रसाद सभा को सम्बोधित करेंगे।

9.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2016 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दाखिल आपराधिक मानहानि के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई करेगा। शिकायत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 2016 में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने की मांग की गयी है। गांधी ने मोदी पर शहीदों के खून और उनके बलिदान को भुनाने आरोप लगाया गया था।

10.

रोहित शेखर हत्या मामले में दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आज अपूर्वा को साकेत कोर्ट पेश करेगी। पुलिस ने इससे पहले वीरवार को कोर्ट से कुछ कॉल डिटेल्स खंगालने, सीन ऑफ क्राइम को रेकॉन्सट्रक्ट करने और ये पता लगाने की इस क्राइम में अपूर्वा के साथ कोई और शामिल है या नही दो दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस एक बार फिर अपूर्वा की रिमांड मांग सकती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget