एक्सप्लोरर

Top Ten News शहरबंदी की तरफ बढ़ा देश...समेत पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे रोकने के लिये राज्यों की सरकारें अब शहर बंदी की तरफ बढ़ने लगी हैं। पढ़िये आज की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

1- कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। कई राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। वहीं देश में कोरोना के मामलों की संख्या 360 हो गयी है। जिसने 319 भारतीय नागरिक और 41 विदेशी शामिल हैं। वहीं 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार, दिल्ली, गुजरात, पंजाब और कर्नाटक में एक एक मौत जबकि महाराष्ट्र में इस वायरस से दो लोगों की जान जा चुकी है। उधर केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकारों से उन जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किये जाने का आदेश जारी करने को कहा है जहां कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए या जहां इससे लोगों की मृत्यु हुई है। अधिकारियों ने कहा कि अंतर राज्यीय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो सेवाओं को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है।

2- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर 23 मार्च यानि आज सुबह 6 बजे से राजधानी लॉकडाउन में रहेगी। उन्होंने उप राज्यपाल अनिल बैजल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि लॉकडाउन 31 मार्च को आधी रात 12 बजे तक चलेगा। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि दुग्ध उत्पाद की दुकानें, किराना दुकानें, दवा की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, वहीं जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को इस दौरान आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

3- कोरोना के ख़तरे के मद्देनज़र देशव्यापी बन्दी को देखते हुए अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या संसद का मौजूदा बजट सत्र भी जल्दी खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने तो यह कहते हुए संसद सत्र को पहले खत्म करने से इनकार किया था कि इससे देश में घबराहट हो सकती है लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार संसद का सत्र जल्दी ही खत्म करने पर विचार कर सकती है। आज जब संसद सत्र की कार्यवाही फिर शुरू होगी तो संसद में टीएमसी, एनसीपी और समाजवादी पार्टी के सांसद मौजूद नहीं रहेंगे। इन तीनों पार्टियों ने अपने सांसदों से संसद नहीं जाने को कहा है।

4- दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय बजट सत्र आज बुलाया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली विधानसभा के 5 दिन के बजट सत्र को घटाकर 1 दिन का कर दिया गया है। पहले सत्र 23 मार्च से 27 मार्च तक चलना था। दोपहर 2 बजे से सत्र शुरू होगा जिसमें दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा और आज ही इसे पारित कर दिया जाएगा। सत्र के दौरान दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली का वर्ष 2019-20 का आर्थिक सर्वे और आउटकम बजट की स्टेटस रिपोर्ट सदन के सामने पेश करेंगे। इसके बाद वर्ष 2020-21 का दिल्ली का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।

5- हिमाचल प्रदेश सरकार का 27 मार्च को पेश होने वाला बजट अब आज पेश किया जाएगा। आज दोपहर 2 बजे की बजाय 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होगी और ये कार्यवाही सिर्फ एक घंटे के लिए ही चलेगी। उसके बाद अनिश्चित काल के लिए सदन की कार्यवाई स्थगित कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के चलते ये फैसला लिया है।

6- कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा करने के लिए ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार ने आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि शाम चार बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों को पत्र लिखा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। राज्य के सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने कहा है कि वे इस बैठक में शामिल होंगे। सीपीएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी पार्टी बैठक में शामिल होगी और इस वैश्विक महामारी की समस्या से निपटने के लिए सुझाव देगी।

7- आज से सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई की प्रायोगिक शुरुआत हो रही है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही बहुत सीमित काम कर रहा है। कल सिर्फ 3 बेंच बैठेगी। बहुत कम मामले सुनवाई की लिस्ट में हैं। इनमें से 2 मामले कोरोना से ही जुड़े हैं। देश भर में फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को तुरंत हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि पिछले 100 दिनों से बड़ी संख्या में लोग शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं। कोरोना के खतरे को लेकर सरकार की तरफ से जारी चेतावनी और सुझाव पर भी अमल करने को तैयार नहीं है। इसके चलते न सिर्फ उन लोगों को खतरा है, बल्कि वह दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं।

8- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में अगले तीन दिनों के लिये 'लॉक डाउन' घोषित कर दिया है। उन्होंने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की जनता ने 'जनता कर्फ्यू’ में सराहनीय योगदान किया है। हमारा यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। ऐसे 15 जिले जहां कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या उसे पृथक किया गया है, उन जनपदों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉक डाउन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर शामिल हैं। योगी ने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि वे कहीं बाहर न निकलें।

9- जनता कर्फ्यू के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी 31 मार्च तक प्रदेश में लॉ़क डाउन घोषित कर दिया है। पुलिस विभाग और अन्य अधिकारियों की आपात बैठक कर उन्होंने ये फैसला लिया। उनका कहना है कि आपात सेवाएं और खाद्य आपूर्ति सुचारू रहेंगी।

10- रामलला के गर्भ गृह के परिसर में काम शुरू हो चुका है 25 मार्च की सुबह रामलला को नया अस्थाई भवन में सुबह 4:00 बजे शिफ्ट किया जाएगा लेकिन अब इस दरमियान आयोजित तमाम कार्यक्रमों को सीमित कर दिया गया है। अब साधारण तरह से रामलला के शिफ्टिंग का कार्य होगा कल सुबह 7:00 बजे 15 से अधिक वैदिक विद्वान और रामलला को शिफ्ट करने के लिए भूमि पूजन और अनुष्ठान करेंगे, जो मात्र 2 दिन ही चलेगा। 25 मार्च को सुबह रामलला को अस्थाई मंदिर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget