एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें 21 जुलाई की दस बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

सीएम योगी सोनभद्र नरसंहार की पीड़ितों से मिलने जाएंगे, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार... समेत पढ़े 21 जुलाई की बड़ी खबरें।

  1. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी भी जायेंगे। सोनभद्र के उम्भा-सपही में हुए हत्याकांड में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के अलावा घायलों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद सोनभद्र कलक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध शनिवार दोपहर कांग्रेस महासचिव के सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के साथ ही समाप्त हो गया।
  2. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आकर दर्शन पूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री दर्शन पूजन के बाद एक कॉलेज में आयोजित पूर्वांचल में उच्च शिक्षा के विकास में चुनौतियां एवं संभावनाएं विषयक सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  3. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे शिरकत कुलाधिपति डॉ प्रणव पंड्या भी रहेंगे मौजूद शाम 4 बजे से मृत्युंजय सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम।
  4. आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे अलग अलग कानपुर में बूथ चलो अभियान के अंतर्गत सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक करेंगे।
  5. दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। उनका आज अंतिम संस्कार दोपहर 2.30 बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित आवास पर आज सुबह 11.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
  6. विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन 19 जुलाई को होना था लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच नए नियम को लेकर अस्पष्टता के कारण इसे दो दिन टाल दिया गया था और अब आज तीन अगस्त से शुरू हो रहे विंडीज दौरे के लिए टीम चुनी जाएगी। एम.एस.के प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में बैठक कर दिन में तकरीबन 2 बजे के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान करेगी।
  7. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्बी भवन और दिमासा भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।
  8. प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत करके उन द्विपक्षीय संबंधों को तरोताजा करेंगे जो अमेरिका द्वारा इस्लामाबाद की सार्वजनिक आलोचना, सैन्य मदद को रद्द करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में और अधिक सहयोग की मांग को लेकर खासे प्रभावित हुये
  9. इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में फाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची से- बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में आज जापान की वर्ल्ड नंबर-4 अकाने यामागुची से भिड़ेंगी। पांचवीं सीड सिंधु ने शनिवार को खेले गए महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में वल्र्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में कदम रखा।
  10. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनकी टीम 2021 राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की जनता के मिजाज को समझने के लिए आज शहीद दिवस पर आयोजित होने वाली टीएमसी की विशाल रैली में मौजूद रहेंगे। रैली के लिए एक औपचारिक निमंत्रण किशोर को भेजा गया था। प्रशांत किशोर के संगठन इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) के सदस्य 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने से पहले जनता के मिजाज को समझने के लिए रैली में लोगों से घुलेंगे-मिलेंगे।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Case Live: आठों आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, SIT की शुरुआती रिपोर्ट हुई लीक
Live: आठों आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, SIT की शुरुआती रिपोर्ट हुई लीक
गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
अजय राय का दावा, 'कांग्रेस के दबाव में राम मंदिर चढ़ावा मामले में हुई FIR, बड़े जिम्मेदारों...'
अजय राय का दावा, 'कांग्रेस के दबाव में राम मंदिर चढ़ावा मामले में हुई FIR, बड़े जिम्मेदारों...'
कौशांबी में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर LPG टैंकर में भीषण आग, 5 लोग झुलसे, मिला कंकाल
कौशांबी में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर LPG टैंकर में भीषण आग, 5 लोग झुलसे, मिला कंकाल

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
Ketan Murder Case: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
केतन अग्रवाल मर्डर केस: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Viral Video : सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
Embed widget