एक्सप्लोरर

अपराध: आज की सबसे बड़ी अपराध से जुड़ी टॉप 10 बड़ी खबरें

अपराध से जुडी बडी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। अपराध को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर...बरेली के नवाबगंज में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया।

1.

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में एक छात्र का शव बरामदे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

2.

मुरादाबाद के थाना भोजपुर थाना इलाके में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने बीए में दाखला दिलाने के नाम पर टीचर समेत 7 लोगों पर कोल्ड्रिंक में नशा देकर सामूहिक रेप करने का आरोप लगाया है।

3.

पीड़ित छात्रा ने एक महिला पर भी आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसकी अश्लील सीडी बना ली थी जिसके आधार पर वो लगातार उसे ब्लैक मेल कर रहे थे। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मुरादाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.

बरेली के नवाबगंज में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को झूठ बोलकर आरोपी युवक उसे अपने साथ ले गिया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को साइकिल पर ले जाता दिख रहा है।

5.

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। इस मामले में एसपी ग्रामीण का कहना है की पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बच्ची का मेडिकल भी हो गया है।

6.

यूपी के शामली के रहने वाले सतेंद्र कुमार ने भी देश के लिए अपनी जान दे दी। सतेंद्र कुमार जम्मू कश्नीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। जब से उनके शहादत की खबर मिली है परिवार समेत पूरे गांव मे मातम पसरा है।

7.

देहरादून के डोईवाला जिलें में रूपचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने रूपचंद का मुंह तकिये से दबाकर और रस्सी से गला घोंटकर मारने के बाद शव को दूसरे कमरे में पंखे से लटका दिया था। आपको बता दे, फोन कॉल और आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य जांच में पता चला किरूपचंद की पत्नी रेनू का बिजनौर उत्तर प्रदेश से अवैध संबंध चल रहे थे।

8.

देहरादून में रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी करने और उसे बेचने का मामला अभी ठंडा भी पड़ा था कि कैंट कोतवाली क्षेत्र में एक और वारदात सामने आई। युवक एफआरआई गेट के पास से बच्चा चोरी कर भाग रहा था। गनीमत रही कि पास में खड़ी उसकी बहन ने शोर मचा दिया और स्थानीय लोगों ने एक पुलिस कांस्टेबिल की मदद से आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है।

9.

हरिद्वार में ज्वालापुर के मोहल्ला में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर बड़ो के बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे के साथ पत्थरबाजी हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि, देर शाम दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से सुलह हो गई।

10.

विकासनगर में महिला को उसके पति ने फोन पर ज्यादा बिजी रहने की वजह से डांट दिया तो उसने शक्तिनहर में कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर कुल्हाल पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। घटना के कई घंटे बाद शव कुल्हाल पावर हाउस के इंटेक में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget