एक्सप्लोरर

अपराध: टॉप 10 अपराध से जुड़ी खबरें, यहां पढ़े

अपराध से जुडी बडी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। अपराध को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर...प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के घरवालों ने उसकी हत्या कर दी।

1.

बरेली पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में हुई महिला दरोगा रीना कुमारी की हत्या। पुलिस की माने तो हत्या उसके भाई और भतीजे ने दो सुपारी किलर के साथ मिलकर की थी। महिला दरोगा का 5 करोड़ की 52 बीघा जमीन को लेकर अपने भाई से विवाद चल रहा था। पुलिस ने महिला दरोगा के भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

2.

दूसरे समुदाय में प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के घरवालों ने उसकी हत्या कर दी। जबकि हमले में महिला का पति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की और हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश दिए है।

3.

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद इंटर की एक छात्रा ने फेल होने के बाद खाया जहर। परिजन इलाज के लिए छात्रा को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहर खाई छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत।पुलिस ने मृतक छात्रा का शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

4.

मेरठ में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ उसके बाद ताबड़तोड़ कई राउंड में फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

5.

बहराइच में पारिवारिक लड़ाई से परेशान होकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। उसके बाद उन चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। साथ ही सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

6.

सीतापुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग बीमार पड़ गए हैं। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना में कोतवाल महमूदाबाद और चौकी प्रभारी पैतेपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

7.

दरगाह में झाड़-फूंक के बहाने एक बाबा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी शिकायत बाबा के खिलाफ दर्ज कराई और गिरफ्तार कराया। पीडित युवती का चैकअप कराया। डीएनए टेस्ट के लिए आरोपित का सैंपल भी संरक्षित किया गया है।

8.

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को एलटी ग्रेड परीक्षा पेपर लीक के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लगातार तीन दिन से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की जाती है, लेकिन वह सभी सवालों का जवाब नहीं दे पा रही। साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप की जांच में उनकी संलिप्तता पाई गई है।

9.

श्रावस्ती में सरयू नहर के पास एक लावारिस स्कूटी मिली। वहां के राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, लावारिस स्‍कूटी के मालिक की तलाश आत्महत्या के केस में बदल गई। डिक्की के अंदर से किसी का सुसाइड नोट मिला। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी।

10.

लखनऊ राजधानी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ साढ़े छह लाख की ठगी का मामला सामने आया। युवक एफआइआर दर्ज कराई है। पीडित का आरोप है कि पीडि़त ने नौकरी डॉट कॉम के जरिये गल्फ जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद ठगों ने उनसे साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget