एक्सप्लोरर

आज है मां गंगा का जन्मोत्सव...मोक्षदायिनी गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थीं

आज मां गंगा का अवतरण दिवस है। आज के दिन हरिद्वार आकर तमाम श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा पाठ करते हैं। लेकिन लॉक डाउन के चलते इस पर रोक है। लेकिन फिर भ कई श्रद्धालु अन्य घाटों पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं

हरिद्वार, एबीपी गंगा। आज मां गंगा का जन्मोत्सव है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मोक्षदायिनी मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थीं और शिव की जटाओं से होते हुए मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था इसलिए इस दिवस को 'गंगा सप्तमी' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालु हरिद्वार आकर बड़े ही उत्साह के साथ गंगा में स्नान कर पूण्य की कामना करते हैं, मगर लॉक डॉउन के चलते हर की पैड़ी पर प्रशासन ने पूर्ण रूप से लगाई रोक लेकिन श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान और पूजा पाठ कर रहे हैं।

इस तिथि को गंगा जन्मोत्सव नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा का पुनर्जन्म हुआ था, मान्यता है कि मां गंगा पृथ्वी पर पहली बार गंगा दशहरा को अवतरित हुईं थीं। देवताओं और राजा भागीरथ के द्वारा याचना करने पर उन्होंने गंगा सप्तमी के दिन गंगा के जल को मुक्त किया तभी से इस दिन को मां गंगा के पुन अवतरण के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन तीर्थ पुरोहित बड़े उत्साह से मां गंगा का जन्मोत्सव मनाते हैं। पुरोहित समाज द्वारा मां गंगा की शोभायात्रा निकाली जाती थी जो हरिद्वार में भ्रमण कर देर शाम हर की पौड़ी पहुंचती है और फिर मां गंगा का दूध से अभिषेक किया जाता है। हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा के बाद गंगा जी की आरती की जाती है। इस वर्ष लॉक डॉउन के चलते हर की पैड़ी पर प्रशासन ने रोक लगाई है, लेकिन श्रद्धालु अन्य घाटों पर स्नान पूजा पाठ कर रहे हैं हालांकि इस दौरान कोई शोभा यात्रा नहीं निकली जाएगी।

एबीपी गंगा की टीम जब हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर पहुंची तो गंगा सभा के पदाधिकारी गंगा का पूजन सोशल डिस्टेंसिंग को भूल बहुत नजदीक खड़े होकर करते दिखाई दिये। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने सोशन डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा। गंगा आरती करते समय सभी पदाधिकारी एक दूसरे के नजदीक खड़े होकर मां गंगा का पूजन करते नजर आये।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget