एक्सप्लोरर

कुमाऊं की होली के रंग हैं अनोखे, बैठकी और खड़ी होली की बात निराली है

होली का पर्व नजदीक आ रहा है। उत्तराखंड में यह त्यौहार अनोखे ढंग से मनाया जाता है। यहां तीन चरणों में मनाया जाता है यह पर्व

हल्द्वानी, एबीपी गंगा। कहते हैं कि जब फागुन का रंग चढ़ता है तो सारे भेद खत्म हो जाते हैं, सिर्फ प्रेम का रंग ही शेष रह जाता है और सब उसी रंग में सराबोर रहते हैं जी हां हम बात कर रहे हैं होली की और कुमाऊं में इन दिनों होली की मस्ती छायी है।

कुमाऊं का प्रवेशद्वार हल्द्वानी जहां उत्तराखंड के विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों से लोग आकर बसे हैं, यहां रंगारंग होली की शुरुआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है। कुमाऊं एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां करीब ढाई महीने पहले ही गायन की शुरूआत हो जाती है। बैठकी होली की यह अनोखी परंपरा कुमाऊं में सदियों से चली आ रही है। पौष माह के पहले रविवार के साथ ही कुमाऊं की धरती में होली की शुरूआत हो गई है। इस अनूठी परंपरा में होली तीन चरणों में मनाई जाती है। बैठकी होली के माध्यम से पहले चरण में विरह की होली गाई जाती है और बसंत पंचमी से होली गायन में श्रृंगार रस घुल जाता है। इसके बाद महाशिवरात्री से होली के टीके तक राधा-कृष्ण और छेड़खानी-ठिठोली युक्त होली गायन चलता है।

अंत में होली अपने पूरे रंग में पहुंच जाती है और रंगों के साथ खुलकर मनाई जाती है। बैठकी होली पारम्परिक रूप से कुमाऊं के बड़े धूम धाम के साथ हारमोनियम, तबले पर गाये जाते हैं। आयो नवल बसन्त सखी ऋतुराज कहायो, पुष्प कली सब फूलन लागी, फूल ही फूल सुहायो, राधे नन्द कुंवर समझाय रही, होरी खेलो फागुन ऋतु आइ रही’ ‘आहो मोहन क्षृंगार करूं में तेरा, मोतियन मांग भरूं’ ‘अजरा पकड़ लीन्हो नन्द के छैयलवा अबके होरिन में गीतों को गाया जाता है।

बैठकी होली गायन में सभी रस और राग घुलकर इसे अपने आप मे कुमाऊं की सदियों से चली आ रही परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। वहीं बैठकी होली में आये लखनऊ, भरतखंड लखनऊ के विभाग अध्य्क्ष, होलियार और तबला वादक मनोज मिश्रा ने बैठकी होली में अपने तबले की ध्वनि से बैठकी होली में चार चांद लगा दिये, उनके मुताबिक बैठकी होली पहाड़ों में मनोरंजन का दूसरा ही साधन था। होली का या रामलीला का इसलिए बैठकी होली पहाड़ों में बहुत ही महत्वपूर्ण है वही उनके मुताबिक बैठकी होली जो होती है वह सम्वेद होता है एकल कार्यकर्म नहीं होता है इस होली में सभी लोग एक लाइन को जोड़ते हुए जाते हैं इसलिए बैठकी होली का अपना अलग ही महत्व है।

वही युवा पीढ़ी में भी बैठकी होली का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है युवा भी इस बैठकी होली में भी अपना योगदान देते हुए दिख रहे हैं, वहीं युवा होलियार का कहना है कि बैठकी होली से हमको सीखने का बहुत मौका मिल रहा है जिस तरह से युवा वेस्टर्न कल्चर की ओर भाग रहा है उसको क्लासिकल म्यूजिक पर भी धयान देना चाहिए इससे हमको ही फायदा होगा सीखने का मौका मिलेगा।

खड़ी होली और बैठकी होली कुमाऊं का होली का विशेष रंगमंच है, इसके अलावा होली में भगवान राम श्री कृष्ण और बन्नी भगवानों की होली भी गाई जाती है लेकिन जैसे जैसे होली का रंग अपने शबाब पर आता है तो यह होली रसिक अंदाज में भी पहुंचती है, सामाजिक एकरूपता का संदेश देने वाला यह होली त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget