एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: जीरो ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस को मिली कामयाबी, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के एसएसपी द्वारा चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत शराब की तस्करी करनेवाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर के अवैध शराब तस्करी करने वाले गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर शराब को रिपैकिंग कर यूपी के साथ साथ अन्य राज्यों में भी शराब की तस्करी करते थे। पुलिस ने इन शराब तस्करों के पास से देशी विदेशी ब्रांडेड मार्का के एक लाख ढक्कन, एक लाख रैपर, एक लाख होलोग्राम 500 पेटी अवैध शराब और एक कैंटर बरामद किया है। ये शराब तस्कर अब तक सरकार को तकरीबन दो करोड़ 60 लाख रुपये के राजस्व का चूना भी लगा चुके हैं। तीनों शराब तस्करों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

दरअसल एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर में जीरो ड्रग्स अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पुलिस शराब तस्करों और नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इस अभियान के चलते अभी तक पुलिस दर्जनों नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। वही शनिवार को मुज़फ्फरनगर की सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सरकुलर रोड से अवैध शराब तस्करी करने वाले अन्तर्राज्य स्तर पर शराब तस्करी करने वाले तीन तस्कर चमनलाल , सौरभ और राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आये शराब तस्कर चमनलाल पर पहले से ही 25000 हजार रूपये का इनाम घोषित है। एसएसपी अभिषेक यादव की माने तो पुलिस ने होलोग्राम और रैपर बनाने वाली प्रिंटिंग प्रेसों को भी चिन्हित कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बहरहाल पुलिस ने तीनों शराब तस्करों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। लेकिन अब पुलिस द्वारा पकडे गए इन शराब तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में बारिश के चलते गिरा कच्चा घर, मलबे में दबने से पत्नी की मौत; पति घायल
झांसी में बारिश के चलते गिरा कच्चा घर, मलबे में दबने से पत्नी की मौत; पति घायल
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार
'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको BJP...', सपा सांसद राजीव राय का सरकार पर हमला
'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको BJP...', सपा सांसद राजीव राय का सरकार पर हमला
आंजनेय सिंह की होगी विदाई या मिलेगी नई जिम्मेदारी! एक्सटेंशन पर अटकलें जारी
आंजनेय सिंह की होगी विदाई या मिलेगी नई जिम्मेदारी! एक्सटेंशन पर अटकलें जारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मलयालम एक्टर ने छोड़ी BJP, TVK में होंगे शामिल, बन गई बात, किया खुलासा
मलयालम एक्टर ने छोड़ी BJP, TVK में होंगे शामिल, बन गई बात, किया खुलासा
अमरावती अस्पताल आग: नवजातों को बचाने के लिए नर्सों ने लगाई जान की बाजी, हाथ-पैर भी जले
अमरावती अस्पताल आग: नवजातों को बचाने के लिए नर्सों ने लगाई जान की बाजी
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
रवि तेजा की 'इरुमुडी' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 72 घंटो में ही कमा डाला 45% प्रॉफिट
'इरुमुडी' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 72 घंटो में कमा डाला 45% प्रॉफिट
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की बड़ी चेतावनी
गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका
गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका
Embed widget