एक्सप्लोरर

बेहतर मैनेजमेंट का गुर सीखने आईआईएम लखनऊ पहुंची टीम योगी, सुशासन की होगी 'पढ़ाई'

योगी आदित्यनाथ अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ आईआईएम लखनऊ पहुंचे। 3 दिनों के इस सत्र में लीडरशिप डेवलपमेंट को लेकर भी चर्चा होगी।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं और अब ऐसा ही एक प्रयोग उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए किया है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल को साथ लेकर आईआईएम लखनऊ पहुंचे। जहां इन मंत्रियों को प्रबंधन के गुरु सुशासन और बेहतर मैनेजमेंट के गुर सिखा रहे हैं।

3 दिनों तक चलने वाले इस कैप्सूल कोर्स को 'मंथन' नाम दिया गया है। 3 दिनों के इस सत्र में लीडरशिप डेवलपमेंट को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही सरकार की नीतियों को आम जनता तक कैसे बेहतर ढंग से पहुंचाया जाए उस पर भी आईआईएम के प्रोफेसर सरकार के मंत्रियों को अपना मंत्र देंगे। ये मंथन कार्यक्रम तीन चरणों में बांटा गया है पहला चरण रविवार यानी 8 सितंबर को हो रहा है, दूसरा चरण 15 सितंबर को होगा और तीसरा और आखिरी चरण 22 सितंबर को लखनऊ में ही संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आइआइएम में लीडरशिप डेवलपमेंट मंथन-1 को सम्बोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन सीखने के लिए होता है। सीखने के लिए जहां कहीं भी अवसर मिले उसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी कार्यक्रम सहायक सिद्ध हो सकते हैं। प्रदेश सरकार तो उत्तर प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही।

बेहतर मैनेजमेंट का गुर सीखने आईआईएम लखनऊ पहुंची टीम योगी, सुशासन की होगी 'पढ़ाई

पूरी दुनिया मे प्रबंधन के क्षेत्र अलग पहचान रखने वाले आईआईएम लखनऊ में सीएम योगी के मंत्रिमंडल को बेहतर प्रबंधन की सीख देने के लिए आईआईएम लखनऊ की प्रो.अर्चना शुक्ला, पुष्पेंद्र प्रियदर्शी और निशांत उप्पल ने ये खास कैप्सूल कोर्स तैयार किया है और उसी के हिसाब से रविवार को अलग-अलग सेशन रखे गए। आईआईएम में चल रही पाठशाला में प्रो.संजय सिंह ने मंत्रियों को वैश्विक, राष्ट्रीय और राज्य के आर्थिक परिदृश्य की जानकारी दी। रविवार के सेशन में सीएम योगी के मंत्रियों को नेतृत्व क्षमता विकास की ट्रेनिंग के साथ प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य के गुर भी यहां सिखाए गए।

दरअसल, इस कवायद के पीछे मुख्यमंत्री की सोच है कि भविष्य में उनके मंत्री सफल रणनीतियां बुनें और उन्हें हकीकत में बदलें। लीडरशिप डेवलपमेन्ट का ये कोर्स सरकार के नए और युवा मंत्रियों के लिए खासा उपयोगी है। इस सेशन में योगी सरकार के मंत्रियों को नीतियों के क्रियान्वयन और कार्यक्रमों के सफल प्रबंधन का भी मंत्र दिया जा रहा है। इससे मंत्रियों में जोखिमों का आकलन और निर्णय करने की क्षमता का भी विकास होगा।

बेहतर मैनेजमेंट का गुर सीखने आईआईएम लखनऊ पहुंची टीम योगी, सुशासन की होगी 'पढ़ाई

ये पहला मौका है जब किसी सरकार के मंत्री आईआईएम में सुशासन की पाठशाला में शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को आने सरकारी आवास पर बुलाया था और फिर वहीं से सभी मंत्री परिवहन विभाग की वॉल्वो बस में सवार होकर आईआईएम पहुंचे। रविवार की पाठशाला में मंत्रियों को किसी लक्षित समूह तक योजनाएं किस तरह पहुंचानी हैं, जनता से सीधा संवाद और संपर्क, छवि निर्माण कैसे करना है इसपर भी विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget