एक्सप्लोरर

श्रावस्ती में शिक्षिका की दबंगई, जांच के लिए पहुंचे प्रभारी बीएसए को कमरे में बंद किया

यूपी के श्रावस्ती से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शिक्षिका ने जांच करने आए प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया.

ABSA Hostage by Teacher in Shravasti : श्रावस्ती जनपद में शिक्षकों की लेटलतीफी की बात आम है. यहां पर ज्यादातर शिक्षक स्कूलों से नदारद रहते हैं क्योंकि नेपाल सीमा से लगा हुआ एक छोटा सा जनपद है, जहां पर स्कूलों में अधिकारी जांच करने कम पहुंचते हैं, जिसके चलते यहां के शिक्षक ज्यादातर अपने घरों पर रहते हैं और जब कुछ कोई उच्च अधिकारी यहां पर जांच करने पहुंचता है तो उसे अपमानित होना पड़ता है. यहां के स्कूलों की महिला अध्यापक की अगर बात की जाए तो यह काफी दबंग महिला है, जिसने अपने अधिकारी के ऊपर ही धावा बोल दिया. प्रभारी बीएसए को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर दिया. प्रभारी बीएसए का कसूर सिर्फ इतना था कि स्कूल में जांच करने पहुंचे थे और मैडम स्कूल में मौजूद नहीं थी. साहब ने मैडम को फोन किया तो मैडम अपने घर से निकली और रास्ते में एक्सीडेंट होने की बात कहकर प्रभारी बीएसए पर बरस गईं उनसे हाथापाई करने लगी और पति के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना लिया. किसी तरह प्रभारी बीएसए ने हाथ जोड़कर विनती कर अपनी जान छुड़ाई. अगर इस तरह मामले होते रहे तो कोई अधिकारी स्कूलों में और कार्यालयों में जाने से कतरायेंगे.

जांच के लिए पहुंचे थे प्रभारी बीएसए

श्रावस्ती में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अवकाश पर थे, जिससे खंड शिक्षाधिकारी कृष्ण कुमार राणा को बीएसए का प्रभार मिला था. गुरुवार को करीब साढ़े नौ बजे प्रभारी बीएसए गिलौला विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धुसवां जांच करने गए. जहां शिक्षिका शीला कुमारी अनुपस्थित मिलीं. इस पर प्रभारी बीएसए ने जब उनसे फोन पर विद्यालय न आने का कारण पूछा तो शिक्षिका ने रास्ते में होने की बात बताई गई.

स्कूल पहुंचते ही भड़क गईं शिक्षिका

दस बजे पति अमित कुमार के साथ विद्यालय पहुंचीं शिक्षिका प्रभारी बीएसए पर भड़क गईं. उनका आरोप था कि प्रभारी की ओर से बार-बार फोन करने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया जिससे उन्हें चोट आई है.

प्रभारी बीएसए को कमरे में बंद कर लगा दिया ताला

इसके बाद शिक्षिका व उनके पति ने प्रभारी बीएसए को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया. इसके बाद वह दवा कराने चली गईं. वहां से लौटने के बाद प्रभारी बीएसए को कक्ष से बाहर निकाला गया. इस दौरान न सिर्फ शिक्षिका के पति ने न सिर्फ प्रभारी बीएसए से अभद्रता की बल्कि उनसे हाथापाई भी की. महिला शिक्षिका के सामने वही प्रभारी बीएसए थरथर कांपते हुए नजर आए और महिला शिक्षिका से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे लेकिन आपे से बाहर शिक्षिका का कुछ भी सुनना ना गवारा था. 

तरह तरह के आरोप लगाए

प्रभारी बीएसए पर बराबर आरोप पर आरोप लगाती जा रही है, कहीं धन उगाही का आरोप तो कहीं बार-बार फोन करने से उसके दुर्घटना ग्रस्त होने का आरोप. यहां तक की शिक्षिका ने प्रभारी बीएसए से मोबाइल टूटने और दवा कराने का पैसा भी मांग लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बहरहाल प्रभारी बीएसए कृष्ण कुमार राणा के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें

सीएम के चेहरे पर उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रही रार, धारचुला विधायक के बागी सुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget