एक्सप्लोरर

अदालत में पेश किये गये चिन्मयानंद, आधी अधूरी केस डायरी होने पर सुनवाई टली

दुष्कर्म के मामले में स्वामी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर की अदालत में पेश किया गया। लेकिन कोर्ट ने आधी अधूरी केस डायरी के चलते सुनवाई को टाल दिया है।

शाहजहांपुर, एजेंसी। अपने ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेज की एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अभियोजन अधिकारी लाल साहब ने एजेंसी को बताया कि आज सीजेएम ओमवीर की अदालत में स्वामी चिन्मयानंद की पेशी हुई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली पेशी की तारीख 16 दिसम्बर तय की है।

चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि लॉ छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों की जांच कर रहे एसआईटी के अधिकारी ने आज जो केस डायरी स्वामी चिन्मयानंद को उपलब्ध कराई है वह आधी अधूरी है। इस पर न्यायालय ने विवेचक को पूरी केस डायरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अभियोजन अधिकारी लाल साहब ने बताया कि चिन्मयानंद के मामले में केस डायरी विवेचक द्वारा पूरी नहीं कर पाई गई थी इसलिए जितनी केस डायरी पूरी हो गई थी उसे उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि विवेचक जल्द ही चिन्मयानंद या उनके अधिवक्ता को पूरी केस डायरी उपलब्ध करवा देंगे।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ट्रस्ट द्वारा संचालित कालेज में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। चिन्मयानंद इस मामले में जेल में बंद हैं। दूसरी ओर कथित पीड़िता और उसके तीन अन्य साथी भी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget