एक्सप्लोरर

एएमयू के छात्रों ने आजम खान के समर्थन में निकाला मार्च, कहा- जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के समर्थन में मार्च निकाला गया. छात्रों का कहना है कि, उन्हें राजनीतिक आधार पर जमानत नहीं दी जा रही है.

Students Protest March in Support of Azam Khan in AMU: उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को जमानत नहीं दिए जाने के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकाला.

छात्रों ने लगाया आरोप

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें (आजम खान) जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और "राजनीतिक आधार" पर उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया है.

छात्र संघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर ने कहा कि, आजम खान एएमयू छात्रसंघ के पूर्व सचिव थे, एएमयू समुदाय सांसद की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में चिंतित है, जो वर्तमान में लखनऊ के एक अस्पताल में नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.

अखिलेश यादव की भूमिका से निराश

इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक प्रति के साथ एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली को सौंपने के बाद हुजैफा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “एएमयू समुदाय सपा संस्थापकों में से एक आजम खान के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की भूमिका से बहुत निराश है.'

राष्ट्रपति से हस्तक्षेप का आग्रह

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से अखिलेश यादव की भूमिका केवल सांकेतिकता और इस मुद्दे पर ट्वीट जारी करने तक सीमित है." ज्ञापन में खान को स्वास्थ्य आधार पर जमानत देने के लिए राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है.

ये भी पढ़ें.

यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह की स्थिति नाजुक, मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य की जानकारी ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget