एक्सप्लोरर

Baghpat News: स्टेट लेवल पहलवान की हत्या कर फरार हुए बदमाश, रुपयों के लेनदेन में हुई वारदात

बागपत जिले में स्टेट लेवल एक पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

यूपी के बागपत जिले में राज्य स्तरीय एक पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों ने मृतक के पार्टनर और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

पहलवान की हत्या का मामला बदरखा गांव का है. बदमाशों ने रात करीब 8 बजे पहलवान को गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो युवक का लहूलुहान शव खड़ी बाइक पर पड़ा हुआ था. लोगों ने शव की पहचान गांव के ही संदीप बंजारा पुत्र महेंद्र के रूप में की. सूचना के बाद पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए.

हत्या के बाद हुआ हंगामा
संदीप की हत्या के बाद हंगामा भी देखने को मिला. लोगों ने शव को उठाकर छपरौली-ककौर मार्ग पर रख दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर छपरौली समेत कई थानों से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया. 

कुश्ती में जीता था कांस्य पदक
जांच में पता चला है कि संदीप ने कई साल पहले छपरौली के व्यायामशाला अखाड़े पर प्रशिक्षण लिया था और मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में उन्होंने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था. उसके बाद उन्होंने कुश्ती को छोड़ दिया था. 

संदीप की मां ने बताया कि उसका बेटा बंजारा गांव के ही काला उर्फ अनिल के साथ दिल्ली में पार्टनरशिप में काम करता था. कुछ दिन पहले दोनों ने काम करना बंद कर दिया था. काला ने उसके बेटे संदीप की तरफ हिसाब के 20 हजार रुपए निकाले थे. चार दिन पहले काला उसके घर आया और उसे धमकी देते हुए कहा कि या तो अपने बेटे से उसके 20 हजार रुपए दिलवा दे, नहीं तो वह उसके बेटे की हत्या कर देगा. धमकी देने के बाद काला घर से चला गया. काला ने रात संदीप को फोन कर बुलाया. मां ने कहा कि काला ने गांव में ही कुछ लोगो के साथ मिलकर उसके बेटे काला की गोली मारकर हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें:

Farrukhabad Jail Ruckus: जेल में कैदी की मौत के बाद बवाल, कैदियों ने पथराव और आगजनी की, जेलर को बनाया बंधक

UP Election: सीएम योगी का अखिलेश यादव पर जोरदार तंज, 'बबुआ ट्विटर ही वोट भी दे देगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget