एक्सप्लोरर

एसएसपी मेरठ अजय साहनी वीरता पुरस्कार से सम्मानित, इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को किया था ढेर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिसलाइन में पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया. मेरठ के एसएसपी अजय साहनी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

मेरठ, बलराम पांडेय: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मेरठ के तेज तर्रार एसएसपी अजय साहनी को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. ये अवॉर्ड मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने मेरठ पुलिसलाइन में दिया. अजय साहनी को ये पुरस्कार आजमगढ़ में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने पर मिला है. साहनी ने आजमगढ़ और मेरठ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का भी काम किया है.

आपको बता दें कि जिस बदमाश को आईपीएस अजय साहनी ने मुठभेड़ में ढेर किया था, वो उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बने डी-9 गैंग का सरगना और 50 हजार का इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा था. बदमाश को पुलिस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा में 2017 में मार गिराया था. इस दौरान आजमगढ़ के एसएसपी अजय साहनी थे और इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी मुबारकपुर और दो आरक्षी घायल भी हुए थे. घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जो इलाज के बाद ठीक हो गए थे.

डी-9 गैंग के पूर्व सरगना सुपारी किलर सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा पर पूर्व में 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था. जिसके बाद वो रामपुर जिले की कारागार में बंद था, लेकिन 11 अगस्‍त 2017 को रामपुर पुलिस उसे मऊ से पेशी कराकर वापस रामपुर ला रही थी तभी आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर कस्बे से पुलिस को झांसा देकर भाग निकला था. सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा के पर विभिन्न जिलों में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत थे.

सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा पर जिलेवार दर्ज मुकदमें

आजमगढ़ - 11 मऊ - 18 जौनपुर- 04 बलिया- 03 गाजीपुर- 02 मिर्जापुर- 01

सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा जेल में रहते हुए भी यह व्यवसायियों से रंगदारी मांगता था, जिसके कारण इसका कई बार प्रशासनिक आधार पर विभिन्न जेलों में स्थानान्तरण भी किया गया था. इस बदमाश का मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों के व्यापारियों और आम व्यक्तियों में भय व्याप्त था. पुलिस कस्‍टडी से फरार होने के बाद उसकी तलाश में पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी लगी हुई थी.

यह भी पढ़ें:

Independence Day: सीएम योगी ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ः ग्राम प्रधान की हत्या के बाद बवाल, भीड़ ने चौकी को फूंका, वाहन जलाए, एक बच्चे की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget