एक्सप्लोरर

Mughal History: यूपी में मुगलों का इतिहास सिलेबस से हटाने पर भड़के सपा विधायक इकबाल महमूद, बीजेपी पर साधा निशाना

Mughal History: सपा विधायक ने कहा कि ये सरकार मुसलमानों के खिलाफ जो कर सकती है, वो कर रही है. उनके कहने से हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता. मुगल शासकों ने देश को तरक्की का रास्ता दिखाया था.

Controversy on Mughal History: यूपी के स्कूलों में मुगलों का इतिहास (Mughal History) नहीं पढ़ाये जाने के यूपी सरकार के फैसले का सपा विधायक इकबाल महमूद (Iqbal Mehmood) ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मुगलों का इतिहास पूरी दुनिया में है. इनके मिटाने से वो मिट नहीं जाएगा. मुगलों का देश के लिए बहुत योगदान है. उन्होंने लंबे समय तक यहां पर राज किया है. ताजमहल (Taj Mahal), कुतुब मीनार (Kutub Minar) और लाल किला (Red Fort) बनावाया, उनकी निशानियां को कहां ले जाएंगे?

सपा विधायक ने कहा कि ये सरकार मुसलमानों के खिलाफ जो कर सकती है, वो कर रही है. उनके कहने से हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता. देश में लंबे समय तक मुगल शासन रहा है. मुगल शासकों ने देश को तरक्की का रास्ता दिखाया था. लाल किला और कुतुब मीनार का नाम बदलने से इतिहास को नहीं बदला जा सकता.

हिन्दू राष्ट्र के बयान पर भड़के सपा विधायक

इकबाल महमूद हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर भी जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र हो ही नहीं सकता, यह कर ही नहीं सकते. मगर इन्हें अपने समुदाय के लोगों को खुश रखना है इसलिए ऐसा करते हैं. मैं कहता हूं आपसे, ये जनता इनको जो वोट दे रही है, वहीं इनसे पूछेगी कि तुमने हमारे बच्चों का भविष्य खराब किया है. यही नहीं सपा विधायक ने इमारतों और जगहों का नाम बदलने पर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. 

मुगल दरबार के इतिहास को हटाने के फैसले पर सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा सूबे की सरकार जो भी मुसलमानों के खिलाफ कर सकती है वो कर रही है. हिन्दुस्तान में मुगल शासन बहुत लंबा रहा है. मुगलों ने जो शासन किया वह किसी से छुपा हुआ नहीं है. कितने राजा-महाराजा ऐसे रहे हैं जिन्होंने हिंदुस्तान को तरक्की का रास्ता दिखाया है. आज जितनी भी इमारतें हम देख रहे हैं लाल किला, कुतुब मीनार, यह सब मुगल जमाने की हैं. इतिहास अपनी जगह है, यह बदला नहीं जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य के नए दावे से अखिलेश यादव के उड़ जाएंगे होश! निकाय और लोकसभा चुनाव पर असर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget