एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर सपा नेता की हिदायत, बीजेपी का भी किया जिक्र

UP Politics News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है. जिस पर सपा नेता आईपी सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को धार्मिक मुद्दों पर बोलने से बचने की हिदायत दी है.

Swami Prasad Maurya Controversial Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में बन गए हैं. रामचरित मानस से लेकर हिंदू धर्म और साधु संतों पर दिए गए अपने विवादित बयानों पर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्होंने हिंदू धर्म की आलोचना कर दी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई और हर कोई उनका विरोध करते नजर आ रहा है.

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को हिदायत दे दी है. दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बार ब्राह्मणवाद पर सवाल उठाते हुए हिंदू धर्म को धोखा बताया है. फिलहाल अब इस पर राजनीति तेज हो गई है. जहां सुभासपा से लेकर कांग्रेस नेता ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा, वहीं अब उनकी ही पार्टी के नेता ने उन्हें हिंदू पर सवाल उठाने से मना कर दिया है.

आईपी सिंह ने दी स्वामी प्रसाद मौर्य को हिदायत

दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए लिखा 'स्वामी प्रसाद मौर्य को धार्मिक मुद्दों पर हर दिन बोलने से बचना चाहिए, आपने वर्षों पहले बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था. इसका यह मतलब कत्तई नहीं कि आप हिन्दू धर्म की लगातार आलोचना करें. आपने 5 वर्ष बीजेपी में रहते हुए ये मुद्दे नहीं उठाये. आपके ऐसे विचारों से पार्टी हरगिज सहमत नहीं हो सकती ये आपके निजी विचार हो सकते हैं.'

जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे उठाने को कहा

आईपी सिंह ने आगे लिखते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को हिदायत देते हुए बताया की वह सरकार के खिलाफ जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करें. आईपी सिंह ने लिखा 'जातीय जनगणना पर लड़िये, आरक्षण का हक मार रही बीजेपी सरकार उसपर लड़िये, PDA की लड़ाई लड़िये, अति पिछड़े वर्ग, अति दलित वर्ग की लड़ाई लड़िये, BHU में पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रावास मिले उसकी लड़ाई लड़िये'

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए ब्राह्मणवाद पर सवाल उठाया था. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा 'ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है. सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है. अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है.'

यह भी पढ़ेंः 
Muzaffarnagar School Video: मुजफ्फरनगर में स्कूल टीचर तृप्ता त्यागी की बढ़ीं मुश्किलें, यूपी अल्पसंख्यक आयोग ने बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान
यूपी में लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget