एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेता अबु आजमी के बिगड़े बोल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को लेकर कही ये बड़ी बात

सपा नेता अबु आजमी ने बीजेपी के उम्मीदवार निरहुआ को लेकर कहा कि आजमगढ़ की जनता को ठुमका लगाने वाले व्यक्ति की जरूरत नहीं है. आजमगढ़ को एक मजबूत नेता चाहिए.

UP News: महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी (Abu Azmi) ने आजमगढ़ लोकसभा सीट (Azamgarh) से चुनाव लड़ रहे बसपा और बीजेपी के उम्मीदवारों पर निशाना साधा है. सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) के लिए जन समर्थन जुटाने आजमगढ़ पहुंचे अबु ने बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली  (Guddu Jamali) और बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua)पर बड़ी बात कह दी. उन्होंने गुड्डू जमाली को जहां थूक कर चाटने वाला करार दिया, वहीं निरहुआ को लेकर कहा कि ठुमका लगाने वाले को आजमगढ़ की जरूरत नहीं है.

अबु आजमी ने गुड्डू जमाली पर तंज मारते हुए कहा कि उन्होंने थूक कर चाटने का काम किया है. जिस बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर वह पार्टी से बाहर हुए थे, आज उसी बीएसपी की गोद में बैठकर चुनाव लड़ रहे हैं. अबु आजमी ने कहा कि विधानसभा उचुनाव में बीएसपी छोड़ने के बाद जमाली सपा में शामिल होना चाहते थे लेकिन उन्होंने आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष को विश्वास में नहीं लिया इसलिए वे पार्टी जॉइन नहीं कर पाए. आज भी मौका है कि वह पार्टी से माफी मांग लें. 

'ठुमका लगाने वाले की नहीं, गंभीर नेता की जरूरत'

अबु का अगला निशाना बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ थे. जिसके बारे में उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह निरहुआ ठुमका लगाने वाले हैं और आजमगढ़ की जनता को ठुमका लगाने वाले की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता को एक गंभीर नेता की जरूरत है जो मजबूती से यहां की समस्याओं को सदन में रख सके. अबु ने सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ समाजवादियों का ही गढ़ नहीं है बल्कि धर्मनिरपेक्षता का भी गढ़ है और हमें पूरा भरोसा है कि सपा उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी से केवल सपा लड़ रही है जबकि बीएसपी और कांग्रेस अपना वजूद खो चुकी हैं.

Prophet Remarks Row Protest: शांति भंग करने वालों के खिलाफ एक्शन की तैयारी, सीएम योगी ने की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के डीएम-एसपी बुलाए

जुमे पर हुई हिंसा पर यह बोले अबु

वहीं, जुमे के दिन प्रयागराज और सहारनपुर सहित देश के कई इलाकों में हुई हिंसक झड़प पर सपा नेता ने कहा कि जब प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को जेल भेज दिया जाता है तो पैगंबर साहब के खिलाफ बोलने वाली नूपुर शर्मा को जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा? अगर नूपुर शर्मा को जेल भेज दिया जाता तो इस तरह की समस्याएं नहीं आतीं. वहीं, उन्होंने ने भगवान शिव के खिलाफ बयान देने वाले सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव पर भी कार्रवाई किए जाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कानून बनाया जाए जिसके अंतर्गत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों या महापुरुषों को अपमानित करने वालों को जेल भेजने के बाद 5 साल तक जमानत ना मिले. वहीं, उन्होंने हिंसक प्रदर्शन के बाद आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर पर विरोध जताते हुए कहा कि इसे लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

Hapur News: राकेश टिकैत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- किसानों की जमीन लूटने का प्रोग्राम बना रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget