एक्सप्लोरर

महंगाई व किसानों के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

कौशांबी पहुंचे अखिलेश यादव ने किसान और महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसान की आय दोगुनी करने के लिये सरकार ने क्या किया?

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी पहुंचे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. मीडिया से मुखातिब होते गए अखिलेश यादव ने कहा कि इस दफा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी. इस सरकार में किसानों को अपमानित होना पड़ रहा है. कभी आतंकवादी बताया गया तो कभी देशद्रोही बोला गया. जिस तरीके से किसानों के साथ व्यवहार हुआ है, किसान पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ा है. वर्तमान सरकार ने नौजवानों एवं बेरोजगारों के सपनों को कई बार तोड़ने का काम किया है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों पर भड़के अखिलेश

उन्होंने आगे कहा है कि, डीजल एवं पेट्रोल क्यों मंहगा हो रहा है, भाजपा क्यों जवाब नहीं दे रही है. किसी भी फसल की पैदावार का सरकार सही मूल्य नहीं दे पा रही है. सरकार आय दोगुनी करने की बात कह रही थी. वह आय दोगुनी कहां है? यह सरकार को कम से कम बताना चाहिए. सपा मुखिया ने आगे कहा कि, क्या मुख्यमंत्री की ये भाषा हो सकती है कि, ठोक दो, तो सोचो पुलिस क्या करेगी? उसी का परिणाम है कि ला एंड ऑडर सबसे ज्यादा खराब हो गया है.

अखिलेश यादव ने सरकार के घेरते हुये कहा कि, आये दिन बेटियों के साथ घटनाएं हो रही हैं. आये दिन लोग सताए जा रहे हैं.

बिहार का किया जिक्र

उन्होंने आगे कहा कि, जो बिहार में हो रहा है, इतना लोकतंत्र में अपमानित कभी नहीं हुए होंगे. ये शर्मनाक घटना है, निंदनीय है. महिला सदस्य को उठा कर बाहर फेंक दिया गया. विधायक को किस तरह से आईएएस, आईपीएस लोगों ने मारा है. अगर यह सीमा लोकतंत्र में होगी, तो लोकतंत्र यह समझ लो नहीं चल पाएगा. अगर जनता में उबाल आ जायेगा तो सोचो कैसे संभाली जाएंगी चीज़ें. इसलिए जहा उत्तर प्रदेश एवं बिहार में लोकतंत्र की सब मर्यादाओं की धज्जियां उड़ गई हैं. पूर्व सीएम अखिलेश यादव यहां एक विवाह समारोह में आये हुये थे.

ये भी पढ़ें.

गाजियाबाद में बढ़ी लोगों की दिक्कतें, प्राइवेट फिटनेस सेंटर सहूलियत कम मुसीबत का सबब बन गया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget