एक्सप्लोरर

UP Politics: मेरठ से सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने दिखाए तल्ख तेवर, सनातन विरोधी बताने पर दिया जवाब

Lok Sabha Election 2024 Meerut: सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह रविवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया और कहा कि ये बीजेपी की उखाड़ फेंकने का चुनाव है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही सियासी घमासान तेज हो गया है. मेरठ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह रविवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला, यही नहीं उन्होंने खुद के वायरल वीडियो और सनातन विरोधी होने के आरोपों पर भी जवाब दिया.

समाजवादी पार्टी ने एडवोकेट भानु प्रताप सिंह को मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद वो रविवार को अपने चुनावी क्षेत्र में पहुंचे. इस दौरान उनके बेहद तल्ख तेवर नजर आए. सपा उम्मीदवार ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, "देश का प्रधानमंत्री भ्रष्ट है, इसलिए देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है. ये पीएम और बीजेपी को उखाड़ फेंकने का चुनाव है.   

पीएम मोदी पर बरसे सपा प्रत्याशी
भानु प्रताप सिंह ने अपने वायरल वीडियो को लेकर कहा, ईवीएम हटाने तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा. जो मेरी वीडियो वायरल कर रहे हैं उनका भी धन्यवाद, मैं जहां नहीं पहुंच सकता वहां भी मुझे पहुंचा रहे है. अखिलेश यादव ने जब मुझसे पूछा कि कहां से चुनाव लड़ोगे? तो मैंने मेरठ कहा, जिसके बाद उन्होंने मुझे यहां भेज दिया. 

समाजवादी पार्टी की गुटबाजी पर सपा प्रत्याशी ने कहा, "कोई नहीं मैं सबके घर जाकर उन्हें मनाऊंगा और सबको साथ लेकर क्रांति शहर मेरठ से क्रांति लिखूंगा. हम हर हाल में चुनाव जीतेंगे. देश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है. जिससे लोग बेहद परेशान हैं. 

भानु प्रताप ने कहा, मैंने मेरठ कॉलेज से पढ़ाई की है इसलिए मेरठ मेरे लिया नया नहीं हैं. इस दौरान उन्होंने नगीना लोकसभा सीट से सपा मनोज कुमार की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वो सबसे ईमानदार प्रत्याशी हैं. 

बीजेपी ने लगाया सनातन विरोधी होने का आरोप
वहीं दूसरे भानु प्रताप को लेकर बीजेपी ने भी सवाल अखिलेश यादव पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने उनके पुराने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए सपा को सनातन विरोधी बताया. इस वीडियो में भानु प्रताप मंदिरों की जगह स्कूल और कॉलेज बनाने की बात कर रहे हैं. जबकि मस्जिद को उन्होंने अल्लाह की इबादत की जगह बताया. आपको बता दें कि मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होने है. दूसरे चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा.

Lok Sabha Election 2024: कद्दावर सपा नेता और पूर्व सांसद ने BJP में हुए शामिल, कहा- 'जिन लोगों को डर लग रहा है वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget