एक्सप्लोरर

Fathers Day पर बेटों ने पिता की हत्या के बाद किया ये काम, परिवार में कोहराम  

फादर्स डे के मौके पर यूपी के कौशांबी जिले में बेटों ने पिता की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी बेटे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जावकारी दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में फादर्स डे पर बेटों ने फंड के पैसों के बंटवारे को लेकर अपने पिता को कमरे के भीतर बंद कर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी बेटों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, परिवार के लोग वृद्ध को जिंदा समझकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार 
आरोपी बेटों ने थाने पहुंचकर पिता की हत्या की जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया. पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पहुंची. स्थानीय लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की. इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रेलवे के रिटायर्ड कर्मी की हत्या की खबर मंझनपुर सीओ डॉ केजी सिंह को हुई तो वो भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की. उन्होंने बताया कि पैसों के बंटवारे को लेकर बेटों ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या की है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

रेलवे से हुए थे रिटायर
मंझनपुर के गांधीनगर निवासी बैजनाथ पाल जनवरी महीने में रेलवे से रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद वो मंझनपुर में ही अपनी बीवी और बच्चों के साथ रहने लगे. परिजनों की मानें तो वीरेंद्र और सुरेंद्र अपने पिता से अक्सर फंड के पैसों को लेकर विवाद करते थे. 10 दिन बाद उनकी बेटी की शादी भी थी, जिसकी तैयारी में वो जुटे थे. रविवार सुबह तकरीबन 9 बजे वो जानवरों का चारा काटने के लिए खेत गए थे. वापस आने के बाद दोनों बेटे पैसे को लेकर पिता से विवाद करने लगे. दोनों जबरन पिता को घर के भीतर धकेल ले गए और लोहे की रॉड से उनके सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया.

परिवार में कोहराम 
चीख पुकार सुनकर मौके पर परिजनों की भीड़ जुट गई. बैजनाथ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आरोपी बेटे उसे छोड़कर मौके से भाग निकले. बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, परिवार के लोग बैजनाथ को जिंदा समझकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बैजनाथ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. 

ये भी पढ़ें:

मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट का मामला, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया सपा नेता उम्मेद पहलवान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget