एक्सप्लोरर

Sonbhadra: सोनभद्र में नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, लड़की के शरीर पर चोट के निशान

Sonbhadra News: सोनभद्र के एक गांव में एक जोड़े का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र (Sonbhadra) के एक गांव में गुरुवार सुबह नाबालिग प्रेमी युगल (Minor Couple) का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकता हुआ मिला. यह घटना जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव की है. मंदिर के सामने स्थित बबूल के पेड़ से उनके शव लटक रहे थे. दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे. लड़की के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया. लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं इसके बावजूद पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है. घटना को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है. लोगों ने पेड़ पर प्रेमी जोड़े के शव लटकते देखे तो सन्न रह गए. चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में मंदिर के ठीक सामने नाबालिग प्रेमी युगल का शव बबूल के पेड़ पर नायलॉन के रस्सी के सहारे लटकता देख लोगों में हड़कंप मंच गया. सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के माता-पिता उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. शायद इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है.

साथ रहने की इजाजत न देने पर बच्चों ने की खुदकुशी, अब पछता रहे परिजन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े. वह बार-बार कह रहे थे, अगर उन्हें यह पता होता कि दोनों ऐसा कदम उठा लेंगे तो उससे पहले ही उनकी शादी कर देते. वही राबर्ट्सगंज सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और छानबीन शुरू कर दी. लड़की के सिर में गहरे जख्म भी मिले हैं, जिससे उसकी पिटाई की आशंका भी जताई जा रही है. लड़के की उम्र 17 और लड़की 15 वर्ष बताई जा रही है. दोनों अलग-अलग जाति के थे. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: यूपी में उपचुनाव के एलान के बाद नितिन गडकरी से मिले जयंत चौधरी, क्या हैं सियासी संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget