एक्सप्लोरर

अमेठी में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर, 6 लोगों की मौत

अमेठी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मौके पर पांच लोगों की जबकि घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अमेठी, एजेंसी। यूपी के अमेठी में सोमवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 6 लोगों की जान चली गई। हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सिद्धि विनायक होटल के पास रात लगभग 10:30 बजे हुआ।

हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचने के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक शख्स को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कांत राय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बारामासी के पास ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना के अनुसार बोलेरो सवार 6 लोगों की मृत्यु हुई है। गाड़ी में जो आरसी मिली है, उसमें लखनऊ का पता है। गाड़ी नंबर UP32 GW 8709 लखनऊ का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमेठी कोतवाली के बारामासी गांव के निकट सिद्धि विनायक होटल के पास बोलेरो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

अमेठी में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर, 6 लोगों की मौत

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा निवासी 6 लोग बोलेरो से गौरीगंज थाना क्षेत्र के संभावा गांव रिश्तेदारी आए हुए थे। देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हालचाल लेने के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लाला का पुरवा के लिए निकले थे। इसी बीच गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर बारामासी कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार सुरेंद्र कश्यप, श्रीचंद, कल्पनाथ, धीरज और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल बैजनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget