एक्सप्लोरर

Akshara singh गा रहीं थीं गाना और तभी चलने लगीं कुर्सियां... भोजपुरी एक्ट्रेस को बोलना पड़ा- 'निवेदन है...', जानें पूरा मामला

Akshara singh News भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसवाले लाठियों के सहारे बल प्रयोग करते रहे. इसके बावजूद भारी संख्‍या में मौजूद फैंस को संभालने में पुलिसवाले पूरी तरह से नाकाम साबित हुए.

Akshara Singh Updates: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में कड़ाके की ठंड के बीच पांच दिन तक चले सिद्धार्थनगर महोत्‍सव के चौथे दिन अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के दौरान पुलिसवालों को खूब मशक्‍कत करनी पड़ी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसवाले लाठियों के सहारे बल प्रयोग करते रहे. इसके बावजूद भारी संख्‍या में मौजूद फैंस को संभालने में पुलिसवाले पूरी तरह से नाकाम साबित हुए. अव्‍यवस्‍था के बीच फैंस ने कुर्सियां चलाना शुरू कर दिया. ऐसे में जिला प्रशासन के नाकाफी इंतजाम किसी बड़ी घटना को दावत देते भी दिखे.इस दौरान गुस्‍साए फैंस ने कई कुर्सियों को तोड़ दिया. अक्षरा सिंह खुद लोगों को शांत कराती रहीं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सिद्धार्थनगर में 28 जनवरी से 2 फरवरी तक सिद्धार्थनगर महोत्‍सव का आयोजन किया गया. गुरुवार 1 फरवरी को महोत्‍सव के चौथे दिन देर शाम भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस को देखने के लिए पंडाल पूरी तरह से भर गया. प्रशासन और पुलिस की ओर से किए गए सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए. बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्‍कत का सामना करना पड़ा. बेकाबू हुई भीड़ के बीच गुस्‍साए लोग दर्शक-दीर्घा में ही कुर्सियां फेंकने लगे. इस दौरान महोत्‍सव का आनंद लेने आए लोगों का एक-दूसरे से विवाद भी होने लगा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.

UP में पुलिसकर्मी को फंसाने के लिए बजरंग दल के लोगों ने कराई गोकशी? यूपी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस और पीएसी के जवान जोर-आजमाइश करते रहे
वीडियो में अभिनेत्री अक्षरा सिंह परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही है. वीडियो 1 फरवरी का बताया जा रहा है. भीड़ और प्रशंसकों को बेकाबू होता देख परफॉर्मेंस के बीच में ही अक्षरा सिंह लोगों को शांति के साथ कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए माइक पर ही बोलती हुई नजर आ रही है. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी भीड़ को काबू में करने के लिए डंडे भांजते हुए दिख रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करना इन पुलिसवालों के लिए भी म‍ुश्किल होता दिख रहा है. ऐसे में कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. इस बीच बेकाबू हुए फैंस और चलती हुई कुर्सियों को ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें कई कुर्सियां टूटी हुई भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस हो रही है. इसी बीच फैंस कुर्सियां फेंकने लगे. अक्षरा सिंह को कहना पड़ा कि, आप लोग इस तरह की चीजें न करें. ‘हाथ जोड़कर निवेदन है.’ इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान जोर-आजमाइश करते नजर आए.

सिद्धार्थनगर महोत्‍सव में 28 जनवरी को भजन संध्‍या में भजन गायिका स्‍वाति सिंह का परफॉर्मेंस रहा है. 29 जनवरी को मलखम्‍भ और गायिका रेणु पवार की प्रस्‍तुति ने लोगों का मन मोह लिया. 30 जनवरी को लोगों ने शबीना अदीब, गौरी मिश्रा, अंकिता सिंह और सौरभ सुमन जैन कवि-कवयित्रियों की कविताओं को आनंद लिया. 31 जनवरी को बॉलीवुड नाईट में प्रख्‍यात गायक कैलाश खेर ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का मन मोह लिया. 1 फरवरी को भोजपुरी नाइट में अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस ने भीड़ को ही बेकाबू कर दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget