एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा करेंगे श्रीकांत त्यागी, कहा- 'BJP में असुरक्षित महसूस कर रहे कार्यकर्ता'

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में एक जनसभा के दौरान श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. इस दौरान उनका दिया गया बयान काफी चर्चा में है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित कुतुबपुर गांव में रविवार को श्रीकांत त्यागी पहुंचे. जहां उन्होंने किसान नेता मांगेराम त्यागी के यहां त्यागी समाज के लोगों की एक सभा में हिस्सा लिया. वहीं इस सभा में आसपास के गांव से त्यागी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली.

श्रीकांत त्यागी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में एक बहुत बड़ी सभा करके उसमें जो निर्णय होंगे उनका खुलासा करेंगे. अपने समाज के लोगों से उसी समय अपील के माध्यम से उन निर्णय को लागू करने की कार्यवाही करेंगे. उन्होंने कहा कि त्यागी समाज के जो लोग बीजेपी में छोटे-छोटे कार्यकर्त्ता हैं, वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

त्यागी समाज के साथ कर रहे चर्चा
मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मुजफ्फरनगर आने से पहले गाजियाबाद मेरठ और मुजफ्फरनगर पहुंचा हूं. मैं लगातार अपने समाज का दौरा कर रहा हूं. उसी क्रम में रविवार को मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर में हमारे मांगेराम त्यागी, जों 52 दिनों तक हमारे लिए मेरठ में धरना प्रदर्शन पर रहे और धरने की अगुवाई कि इनके यहां समाज की एक सभा का आयोजन था. इसमें भी आना हुआ. लगातार अपने लोगों से मिलने का काम कर रहे हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है.

श्रीकांत ने कहा कि समाज बड़े पैमाने पर समर्थन दे रहा है. समाज के जो विचार-विमर्श है उनके जो वार्तालाप है. उस पर चर्चा हो रही है कुछ बड़े फैसले लेने की समाज तैयारी कर रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में एक बहुत बड़ी सभा करके उसमें जो निर्णय होंगे उनका खुलासा करेंगे और अपने समाज के लोगों से उसी समय अपील के माध्यम से उन निर्णय को लागू करने की कार्यवाही करेंगे. 

Watch: क्रिकेट के मैदान पर गजब बल्लेबाजी करते दिखे सीएम योगी, देखें कैसे लगाया ये शानदार स्ट्रेट ड्राइव

95 फीसदी लोग हैं परेशान
2024 के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि 2024 का चुनाव तो 2024 में है, लेकिन हम लोग तो अभी से समाज के बीच में हैं. चुनाव सर्व समाज का होता है, वर्तमान में हमारे साथ जो घटना घटी उस घटना को लेकर समाज में बहुत रोष है. वर्तमान सरकार बीजेपी के खिलाफ समाज के 95 फीसदी लोग हैं. त्यागी, भूमिहार, मौईयार, चितवार और अयंगर सहित 14 उपनामों से जानी जाने वाली जाति और भगवान परशुराम के वंशज बड़े पैमाने पर बीजेपी से परेशान हैं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने हमारे साथ व्यवहार किया, बीजेपी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है. इसी क्रम में समाज निर्णय ले रहा है और हमसे साझा कर रहा है. इसी क्रम में हम एक महासभा 2024 के चुनाव से पहले उसके बाद कहीं जाकर चुनाव तय होंगे. जिस तरह से बीजेपी ने समाज को नकारने का काम किया है, गौतम बुद्ध नगर में आठ लाख लोगों की संख्या को सरकार ने अनदेखा करने का काम किया है तो स्वाभाविक है. समाज इसका तो बदला लेगा. समाज के जो प्रबुद्ध लोग हैं और बीजेपी के साथ खड़े दिखाई देते थे. हमारे प्रकरण के बाद आज वह हमारे साथ हमारे समर्थन में होने वाली पंचायतों में खड़े होते हुए दिखाई देते हैं.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget