एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव की वोटिंग से पहले शिवपाल यादव का बड़ा दावा, ओम प्रकाश राजभर पर कसा तंज

UP Politics: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए घोसी उपचुनाव में भारी मतों से जीत का दावा किया है. इसके साथ ही उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसा है.

Ghosi Bypoll 2023: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में सभी पार्टियों ने कमर कम ली है. वहीं लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में होने जा रहे मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सपा और बीजेपी की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शुक्रवार की सुबह रोडवेज के समीप होटल में प्रेस वार्ता कर घोसी में उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत का दावा किया है.

दरअसल, हाल ही में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी से घोषी सीट से विधायक दारा सिंह चौहान एनडीए में शामिल हुए थे. जिस दौरान दारा सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था. जिसके कारण घोसी सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. ऐसे में मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने दोनों ही नेताओं पर भी निशाना साधा है.

ओपी राजभर को बताया दल-बदलू

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने अपने पुराने साथी दारा सिंह चौहान और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को दल बदलू बताया. शिवपाल ने ओपी राजभर के बड़बोलेपन पर और आए दिन सपा पर निशाना साधने को लेकर बोलते हुए कहा कि 'वह कभी भी कहीं भी किसी को कुछ भी बोल सकते हैं'.

भारी मतों से जीतेंगे घोसी उपचुनाव

इसके साथ ही शिवपाल यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, बिजली, विकास, सड़क सभी व्यवस्था को ध्वस्त बताया. शिवपाल यादव ने कहा कि जो भी उनको अपने पार्टी जनों से जानकारी मिली है सपा घोसी उपचुनाव में भारी मतों से जीत रही है. शिवपाल यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह जुझारू समाजवादी नेता रहे हैं और हमेशा से उन्होंने संघर्ष किया है, उनके ऊपर जो भी आरोप है वह राजनीति से प्रेरित है.

शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ही सरकार बनाएगा. शिवपाल ने चंद्रयान-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई भी दी. वहीं यह भी कहा कि अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बीजेपी की सरकार है.

यह भी पढ़ेंः

UP Politics: 'बुलडोजर को भी मोड़ देने का काम करूंगा', पदभार ग्रहण करते ही UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget