एक्सप्लोरर

प्रयागराज: एक ही परिवार के तीन लोगों के क़त्ल से सनसनी, न वजह साफ़ और न ही कातिलों का सुराग

प्रयागराज में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। गुरुवार को मांडा इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में आज एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिन लोगों को क़त्ल किया गया है, उनमे अधेड़ उम्र के किसान नंदलाल के साथ ही उसकी पत्नी और सत्रह साल की बेटी भी शामिल है। किसान और उसकी पत्नी के शव घर के नजदीक खेत में पाए गए हैं, जबकि बेटी घर में अपने बिस्तर पर खून में सराबोर हालत में मिली। एक ही परिवार के तीन लोगों का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है। पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर तफ्तीश कर रहे हैं। हालांकि क़त्ल की इस सनसनीखेज वारदात को लेकर उन्हें अभी कोई क्ल्यू नहीं मिल सका है। वैसे लॉक डाउन की बंदिशों और पुलिस की सख्ती के दावों के बीच ट्रिपल मर्डर की यह वारदात क़ानून व्यवस्था और प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी के दावों पर सवाल भी खड़े कर रही है।

तिहरे क़त्ल की यह दिल दहला देने वाली घटना प्रयागराज के मांडा इलाके में मिर्ज़ापुर बार्डर के नज़दीक आंधी गांव की है। इस गांव के पैंतालीस साल के किसान नंद लाल पत्नी छबीला देवी और सत्रह साल की बेटी राजदुलारी के साथ रहते थे। घर के नजदीक ही उनका खेत था। कल रात पूरे परिवार ने साथ खाना खाया था। इसके बाद नंदलाल खेत में चारपाई पर सो गए थे, जबकि उनकी पत्नी छबीला देवी घर के बाहर खेत के नजदीक। बेटी राजदुलारी घर के अंदर सो रही थी। आज सुबह गांव के लोग जब घरों से बाहर निकले तो उन्होंने इस ट्रिपल मर्डर की जानकारी हुई। घर में रखे एक बक्से का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरे पड़े हुए हैं।

घर के अंदर के हालात लूट का विरोध करने पर क़त्ल किये जाने का संकेत दे रहे हैं, लेकिन इस थ्योरी पर इसलिए फोकस नहीं हो पा रहा है कि घर के बाहर दो अलग अलग जगहों पर सोने वाले बाकी लोगों को क्यों मौत के घाट उतारा गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि वह कई एंगल को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रहे हैं और जल्द ही कातिलों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget