एक्सप्लोरर

19 अक्टूबर से यूपी में खुल जाएंगे स्कूल, छात्रों को इस नई व्यवस्था के तहत बुलाया जाएगा, पढ़ें पूरी जानकारी

कोरोना संक्रमण की चलते लंबे अरसे से बंद चल रहे स्कूल अब खुल जाएंगे. पहले चरण में 9 से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे. इसके अलावा छात्रों के माता पिता की लिखित सहमति जरूरी होगी.

लखनऊ. सात महीने बाद उत्तर प्रदेश के स्कूल कॉलेज 19 अक्टूबर से खुलेंगे. डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल कॉलेज खुलने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है. कोरोना को देखते हुए पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल कॉलेज खुलेंगे. हालांकि छात्र छात्राओं को उनके माता-पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति से ही बुलाया जा सकेगा. उन्हें आने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकेगा. कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर प्रदेश में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालय खुलेंगे.

दो शिफ्ट में चलेंगे स्कूल, एक दिन में 50 फीसदी छात्र छात्राएं आएंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि स्कूल कॉलेज दो शिफ्ट में चलेंगे. पहली शिफ्ट में कक्षा 9 व 10 और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राओं को बुलाया जाएगा. एक दिन में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 फीसदी तक छात्र छात्राओं को ही बुलाया जाएगा. बचे 50 फीसदी छात्र छात्राओं को अगले दिन बुलाया जायेगा.

प्रत्येक शिफ्ट के बाद होगा सैनिटाइजेशन स्कूल कॉलेज खोले जाने से पहले उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा. इसके बाद प्रतिदिन, प्रत्येक शिफ्ट के बाद नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराना होगा. कैंपस में सैनिटाइजर, हैण्डवाश, थर्मलस्कैनिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. किसी स्टूडेंट, टीचर या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हों तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा.

एंट्री के टाइम इसका रखना होगा ध्यान छात्र छात्राओं को हैण्डवाश या सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा. कैंपस में प्रवेश के समय तथा छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा. एक साथ सभी छात्र छात्राओं की छुट्टी नहीं की जाएगी. कैंपस में अगर एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका इस्तेमाल करना होगा जिससे कही भी भीड़ न हो.

क्लासरूम में 6 फ़ीट की दूरी पर बैठेंगे छात्र-छात्राएं स्कूल बसों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराना होगा. बस या वैन में बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं और अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. स्कूल मैनेजमेंट को अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखने होंगे. क्लासरूम में छात्र छात्राओं को 6 फीट की दूरी पर बैठाने के निर्देश दिए गए हैं.

ऑनलाइन क्लासेज भी रहेंगी जारी, स्कूल आने की बंदिश नहीं स्कूल कॉलेज भले ही 19 से खुल जाएंगे लेकिन ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था यथावत जारी रखते हुए इसे प्रोत्साहित किया जाएगा. जिन छात्र छात्राओं के पास ऑनलाइन पठन-पाठन की सुविधा नहीं है, उन्हें प्राथमिकता पर स्कूल बुलाया जाएगा. अगर कोई ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहता तो उसे सुविधा उपलब्ध होगी. किसी छात्र छात्रा को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा, इसके लिए अटेंडेंस में छूट रहेगी. सभी मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और DIOS को नियमों का पालन कराने के साथ ही स्कूल कॉलेज का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें.

हाथरस केस की जांच CBI ने शुरू की, योगी सरकार ने की थी सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget