एक्सप्लोरर

फिल्म मलाल का पहला गाना आइला रे हुआ रिलीज, जाफरी और शर्मीन सहगल ने मारी धमाकेदार एंट्री

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म मलाल का पहला गाना आइला रे हुआ रिलीज। आपको बते दे इसमें जावेद जाफरी के बेटे मीजान और संजय लीला की भांजी शर्मिन सहगल नजर आ रही हैं।

एबीपी गंगा, संजय लीला भंसाली की अगामी फिल्म मलाल के साथ जल्द दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। मलाल फिल्म से संजय लीला भंसाली शर्मिन सहगल और मीजान दोनो को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले मलाल का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म के पहले गाने को रिलीज किया गया है। इस गाने में जाफरी और शर्मीन सहगल की टकरार को दिखाया गया है। मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना आइला रे रिलीज कर दिया है। ये गाना एक आइटम नंबर है जिस बेबद पसंद किया जा रहा है। इस गाने में शर्मिन सहगल डांस करती हुई नहीं नजर आ रही हैं। वैसे गाने के अंत में शर्मिन सहगल की एक झलग देखने को जरुर मिल रही है। जिसमें शर्मिन मराठी मुलगी बनी हुई नजर आ रही हैं। मीजान जाफरी एक्टर और डांसर जावेद जाफरी के बेटे हैं। वहीं, शर्मिन सहगल संजय लीला भंसाली की भांजी हैं। भंसाली प्रोडक्शन की रोमांस से भरी इस फिल्म को मंगेश हड़वाले डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अगर हम बात करें इस गाने की तो आइला रे गाना महज कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया धमाल मचा दिया। कुछ ही देर में आइला रे गाने को हजारो लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस गाने को दिख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने उनके फैंस के द्वारा कितना पसंद किया जा रहा है।

आपको बते दें ये फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होगी। ऐसे में संजय लीला भंसाली के फैंस इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद रख रहें है, क्योंकि संजय लीला भंसाली की गिनती बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर में होती है। फिल्म मलाल का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था और साथ ही ट्रेलर भी दर्शको को काफी पसंद आया था। अगर हम बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो फिल्म के ट्रेलर शुरुआत में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच काफी टकरार दिखाई जा रही है। इस लव स्टोरी में प्यार, तकरार और जुनून दिख रहा है। संजय लीला भंसाली की हर फिल्म की तरह इसके सीन काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद मलाल के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और अब मलाल का पहला गाना आइला रे रिलीज हुआ ह। इसने लोगो में फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है। मलाल फिल्म की कहानी मुंबई पर बेस्ड है। मीजान महाराष्ट्रीयन लड़के की भूमिका निभा रहे हैं और शरमिन महाराष्ट्रीयन नहीं होती है। वह उत्तर भारत से आई होती हैं और मुंबई में बस जाती हैं, जिसके चलते मिजान उन्हें बहुत परेशान करते हैं। मराठी पृष्ठभूमि को दर्शाती ये फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी है। फिल्म के डायलॉग अच्छे लग रहे हैं। इसका म्यूजिक भी अच्छा लग रहा है। हालांकि, कहानी में कोई नयापन नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि 2008 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने डेब्यू किया था। मलाल से भी संजय फिल्म इंड्रस्ट्री को दो नए चेहरे देंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget