एक्सप्लोरर

हरिद्वार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सांभर हिरण की मौत, वाहन चालक की तलाश जारी

हरिद्वार में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक सांभर हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद सांभर हिरण की मौत हो गई। वाहन चालक की तलाश जारी है।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। हरिद्वार में जंगली जानवरों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रानीपुर कोतवाली स्थित भेल क्षेत्र का है जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक सांभर हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद सांभर हिरण की मौत हो गई।

हिरण की मौत के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। देखते-देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सांभर के वाहन की चपेट में आने की सूचना वन प्रभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन प्रभाग की टीम ने मृत सांभर हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भेल क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ क्षेत्र है और आए आए दिन जंगली जानवर इस क्षेत्र में विचरण करने जंगल से बाहर रिहायशी इलाकों की तरफ अपना रुख करते हैं। बुधवार को भी एक सांभर राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर भेल के इस क्षेत्र में आ गया था जिसके बाद यह सांभर अचानक एक वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक सांभर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी बाद में मौत हो गई। यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है और लगातार जंगली जानवर राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर इन इलाकों का रुख करते हैं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा सांभर हिरण के शव को कब्जे में ले लिया गया है।

आकाश वर्मा ने बताया कि भेल क्षेत्र में कूड़ा और अन्य खाद्य सामग्री का सही से निस्तारण नहीं होता है जिस कारण जंगली जानवर इस ओर आकर्षित होते हैं और लगातार रिहायशी इलाकों का रुख करते हैं और इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। डीएफओ आकाश वर्मा का यह भी कहना है कि वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही जानकारी प्राप्त करने के बाद वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget