एक्सप्लोरर

'जड़ से खत्म करना पडे़गा..', नेजा मेला विवाद पर नीमसार के महंत बाल योगी दीनानाथ का बड़ा बयान

Sambhal Neja Mela Controversy: संभल के प्राचीन तीर्थ स्थल नीमसार के महंत बाल योगी दीनानाथ ने नेजा मेले पर रोक का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि भारत सनातन की भूमि है.

Sambhal Neja Mela Controversy: संभल में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में होने वाले नेजा मेले को लेकर सियासत गरमाई हुई है. संभल प्रशासन ने इस मेले के आयोजन को इस बार अनुमति नहीं दी है. जिस पर कई तरह की बयानबाजी सामने आ रही है. इस बीच संभल के प्राचीन तीर्थ स्थल नीमसार के महंत बाल योगी दीनानाथ ने नेजा मेले पर लगी रोक का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि भारत सनातन की भूमि है यहां आक्रांताओं की याद में इस तरह के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं मिलनी चाहिए. 

बाल योगी दीनानाथ ने कहा कि भारत सनातनियों की भूमि रही है, ऐसें में जो भी आक्रांता विदेश से आए हैं, उन्होंने भारत को लूटा और यहां के लोगों पर अत्याचार किए. ऐसे में इन लोगों के नाम पर या उनके निशान, मज़ारों और इन सारी बातों को लेकर ये लोग जो बार-बार विवाद खड़ा करते हैं. उनके नाम पर लोग सर तन से जुदा के नारे लगाते हैं, ये भारत में ठीक नहीं है. इन लोगों को बहुत अधिक बढ़ावा मिला हुआ है. गाजी की मृत्यु बहराइच में हुई थी. लेकिन, उसके नाम पर भारत में अलग-अलग जगहों पर मेले लगते हैं. जिसको ये नेजा मेले का नाम देते हैं. 

नेजा मेले पर रोक का किया समर्थन
उन्होंने कहा कि एक आक्रांता जिसने भारत को बार-बार लूटा और ऐसा व्यक्ति जिसने भारतीयों को लूटा, यहां के लोगों को मारा और उनके बच्चों को भाले की नोक पर उछाल-उछालकर मारा, क्या उसके नाम पर मेला लगना चाहिए. ये बिल्कुल गलत है. ऐसे लोगों के नाम पर बिल्कुल भी मेला नहीं लगना चाहिए. उनके भाले को लेकर ये लोग घूमे थे, उसके बाद से ही इस मेले का प्रचलन है. 

ये लोग वहां नियाज गाढ़ते हैं और उसके नीचे मन्नते मांगते हैं. क्या ये पूजने लायक है जो सर तन से जुदा के नारे लगाते हैं. क्या कोई ऐसा आंक्राता पूजने के लायक़ है. इन्हें जड़ों से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए. उत्तर प्रदेश का शासन यही काम कर रहा है. वहीं औरंगजेब की कब्र को लेकर भी उन्होंने कहा कि ये आक्रांता रहे हैं. भारत सनातन भूमि है यहां कब्र का क्या काम है.  

बता दें कि संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने इस बार नेजा मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि जो भारत में आक्रांता रहे हैं उनकी याद में किसी तरह के मेले को लगाने के अनुमति नहीं दी जा सकती है. 

'इतिहास में ना जाएं तो अच्छा..', सपा सांसद बर्क के बयान पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget