एक्सप्लोरर

UP News: हलाल सर्टिफिकेट मामले में योगी सरकार पर भड़के शफीकुर्रहमान बर्क, सपा सांसद बोले- 'एंटी मुस्लिम हैं ये'

UP Halal Certificate Ban: सपा सांसद ने कहा देश की पॉलिसी में नफरत है, वह हिन्दू-मुस्लिम को लड़ा रहे हैं. इस से देश का भला नहीं होने वाला. दुनिया का इतिहास उठा कर देख लें नफरत से कभी जिंदगी नहीं मिलती.

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के हलाल सर्टिफिकेट पर रोक लगाये जाने पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा की इनके फैसले हमेशा नफरत से भरे होते हैं. इनकी सरकार की पॉलिसी नफरत भरी है ये मुसलमानों के खिलाफ हैं, ये एंटी मुस्लिम हैं जो नफरत फैला रहे हैं. मुसलमान इन से डरेंगे नहीं, मुसलमान इन से संतुष्ट नहीं हैं. ये देश सब का है हमारा भी है हर किसी को वोट की आजादी है खाने की आजादी है.

सपा सांसद  शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मैं 2024 में चुनाव जरूर लडूंगा. वहीं इंडिया गठबंधन में दरार के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुझ से कोई सलाह नहीं लेते हैं उनकी गठबंधन पर क्या रणनीति है इस पर उन्होंने मुझ से कोई बात नहीं कि है न कोई इस पर वह हमसे चर्चा करते हैं. हालांकि मैं अभी भी समाजवादी पार्टी का हूं लेकिन इस पर मैं अभी कोई चर्चा नहीं कर सकता. मैंने तो ऐलान कर दिया है कि मैं चुनाव लड़ूंगा हिन्दू मुसलमान सब चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं.

सपा सांसद ने कहा कि इस बार देश मे इंडिया गठबंधन की जीत होगी. रालोद नेता जयंत सिंह के संभल से प्रत्याशी खड़ा करने पर सपा सांसद बर्क ने कहा कि यहां से मैं चुनाव लड़ूंगा. सपा सांसद ने कहा कि हम देख रहे हैं कि देश की पॉलिसी में नफरत है, वह हिन्दू-मुस्लिम को लड़ा रहे हैं. इस से देश का भला नहीं होने वाला. आप दुनिया का इतिहास उठा कर देख लें नफरत से कभी जिंदगी नहीं मिलती. नफरत से कभी वोट नहीं मिलता, सपा सांसद बर्क ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के समय में इमरजेंसी में जेल में गुजारे समय में लिखी अपनी शायरी का एक शेर भी सुनाया.

UP News: 'हलाल प्रोडक्ट पर लगा बैन मौलिक अधिकारों के खिलाफ', AIMPLB खटखटाएगा हाईकोर्ट का दरवाजा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget