एक्सप्लोरर

सपा सांसद अफजाल अंसारी बोले- 'संविधान में EVM का उल्लेख नहीं, बोल बम के लिए भी नहीं लिखा'

समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी ने कहा है कि देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी का सहारा लिया जाए. निर्वाचन आयोग में निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति निष्पक्ष होना चाहिए.

UP News: गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में संविधान जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें सदर विधायक जयकिशन साहू और समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने ईवीएम और संसद भवन में रखे सेंगोल को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने सेंगोल को राजतंत्र का प्रतीक बताते हुए, उसे हटाकर संविधान और लोकतंत्र की स्थापना करने की बात कही. कहा कि पूरे देश के लोगों में संविधान को लेकर काफी चिंता है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में EVM का उल्लेख नहीं किया था, सिर्फ मत देने का अधिकार बताया है. देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी का सहारा लिया जाए. बाबा साहब ने पढ़ने के लिए कहा है घंटा बजाने के लिए नहीं. संविधान में बोल बम के लिए भी नहीं लिखा गया है.

महंगाई पर उठाए सवाल
सांसद ने कहा कि निर्वाचन आयोग में निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति निष्पक्ष होना चाहिए. इस आदेश को खंडित कर नया कानून बना दिया गया. जिसमें प्रधानमंत्री खुद और मंत्री परिषद का मंत्री और एक विपक्ष का नेता शामिल किया. राज दंड तानाशाही का प्रतीक है और संविधान लोकतंत्र का प्रतीक है.

उन्होंने बताया कि लहसुन 400 रुपये किलो के पार है और बेरोजगारों के सवाल पर कोई सवाल मत पूछना. सपा सांसद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि पावर इंजॉय कर रहे हो तो ऐसा आदेश पारित कर देंगे कि पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा, इस कमेंट पर शर्म से हम होते तो छत से कूद जाते.

चंदौली एसपी समेत 18 पुलिसकर्मियों पर दर्ज FIR रद्द होने के बाद भड़के अमिताभ ठाकुर, उठाया ये कदम

अजमेर शरीफ पर डाली गई याचिका को लेकर कहा कि देश में भारत खोदो अभियान चल रहा है. महाराष्ट्र के सवाल पर कहा कि एकनाथ शिंदे को बुखार हो गया है इसका मतलब क्या है. जब एकनाथ शिंदे को बुखार आ जाएगा तो सरकार कैसे बनेगी. यही बुखार पार्लियामेंट में भी आ चुका है इस वक्त का बिल कहां चला गया पता कीजिए. वहां खुल्लम-खुल्ला बुखार आ गया, यहां पर चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने बैक गियर लगा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget